Homeअपना शहर ,slider news,
नवरात्र पर पीताम्बरा माता मंदिर में होगा शतचंडी अनुष्ठान, दर्शनार्थियों के लिए प्रवेश रहेगा बंद

  à¤¦à¤¤à¤¿à¤¯à¤¾ .चैत्र नवरात्र उत्सव मंगलवार से शुरू होने जा रहा है। माता के इन दिनों में देशभर में पूजा-अर्चना अनुष्ठान होंगे। दतिया स्थित सिद्धपीठ पीतांबरा मंदिर पर अनुष्ठान की तैयारियां पूरी हो चुकी है। इस बार चैत्र नवरात्र में शतचंडी अनुष्ठान और विशेष अनुष्ठान होगा। इन अनुष्ठान में 11-11 पंडित भाग ले सकेंगे। इन पंडितों के अतिरिक्त मंदिर में अन्य श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित है।

सिद्धपीठ श्री पीताम्बरा मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक महेश दुबे का कहना है कि लॉकडाउन के कारण एक बार फिर से नवरात्र में श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित किया गया है। मंदिर में शतचंडी अनुष्ठान और विशेष अनुष्ठान को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। मंगलवार की सुबह कलश स्थापना को लेकर अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे। यहां पंडित, नौ दिन तक लगातार पूजा-अर्चना करेंगे। इन पंडितों के अलावा अन्य कोई साधक मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकेगा। मंदिर की साफ सफाई के लिए सफाई कर्मी ही कुछ संख्या में आ जा सकेंगे।बीते एक साल में यह दूसरी बार है जब लॉकडाउन की वजह से श्रद्धालु नवरात्रि उत्सव में पीताम्बरा पीठ पर बगलामुखी और धूमावती माता के दर्शन नहीं कर सकेंगे। बीते दिनों लॉकडाउन शुरू होते ही पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को अपनाया गया। जैसे ही मरीजों की संख्या बढ़ी मंदिर प्रबधंन कमेटी में स्थानीय व बाहरी श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी है।बढ़ी संख्या में साधक मंदिर में रहकर जप-तप अनुष्ठान करते थे। इस बार लॉकडाउन की वजह से इन साधकों को भी रोका गया है।

Share This News :