Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
कोरोना कर्फ्यू : सड़कों पर सुबह - शाम चेकिंग , कई लोगों के हुए चालान -आवाजाही रही जारी

ग्वालियर । सात दिवसीय कोरोना कर्फ्यू आज सुबह से सुरु हो गया । इस दौरान सड़कों पर सुबह - शाम के समय पुलिस ने चौराहों पर जबरदस्त चेकिंग की ओर सैकड़ों लोगों के चालान किय ।लोग दोपहर से शाम तक आराम से सड़कों पर घूमते रहे ।हांलाकि की कुछ जगह सख्ती नजर आई । फूलबाग चौराहे पर शाम6 बजे से चेकिंग की गई , बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा ।सीएसपी ओर थाना प्रभारी पड़ाव मोर्चे पर डटे हुए थे । साथ ही मेडिकल , पेट्रोल पम्प , दूध डेयरी , गलियों में किराने की दुकाने खुली रहीं और बस स्टैंड,रैलबे स्टेशन से ऑटो चलते रहे । रेस्टोरेंटों से होम डिलेवरी होती रही ।आटा - चक्की चलती रहीं । बाजार पूरी तरह बंद रहे । कुछ दुकानदार शटर उचकाकर काम करते नजर आए ।सब्जी और फल के ठेले बाले गली , मोहल्लों में सब्जी बेचते दिखे ।कुल मिलाकर कोरोना कर्फ्यू का असर बाजारों में साफ दिखाई दिया ।

Share This News :