Homeअपना शहर ,slider news,
सीवर निर्माण कार्य के बाद शहर की सड़कों को दुरूस्त करायें -केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर

 à¤•ेन्द्रीय मंत्री एवं मुरैना सांसद श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा है कि नगर निगम के अंतर्गत 24 वार्डो में 140.87 करोड़ रूपये की लागत से सीवर परियोजना क्रियान्वयत की गई है, जिसमें 153 किलोमीटर विभिन्न व्यास की सीवर लाइन 25 एमएलडी, सीवर ट्रीटमेन्ट प्लान का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। वर्तमान में 18 हजार 500 में से 12 हजार 700 सीवर कनेक्शन दिये जा चुके है। शेष कनेक्श देने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। सीवर के डलने के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों के संधारण का कार्य निर्माण एजेन्सी द्वारा किया जा रहा है। इसके बाद कंपनी 10 वर्ष तक अपनी देखरेख में यह कार्य रखेंगी। सीवर परियोजना का कार्य लगभग 97 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। यह बात केन्द्रीय मंत्री एवं मुरैना सांसद श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने दिशा की बैठक में गूगल मीट के माध्यम से कही। इस अवसर पर नवीन कलेक्ट्रेट भवन में कलेक्टर श्री बी. कार्तिकेयन, पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार पाण्डेय, जिला सीईओ श्री रोशन कुमार सिंह, नगर निगम कमिश्नर श्री अमरसत्य गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
    à¤—ूगल मीट के माध्यम से सबलगढ़ विधायक श्री बैजनाथ सिंह कुशवाह, जौरा विधायक श्री सूबेदार सिंह रजौधा, मुरैना विधायक श्री राकेश मावई, अम्बाह विधायक श्री कमलेश जाटव, जिला पंचायत सदस्य श्री हमीर सिंह पटेल, श्री उदयभान सिंह सिकरवार, जनपद पंचायत अम्बाह के श्री रामू तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधि पूरे मीटिंग के समय जुड़े रहे।
    à¤•ेन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि निगम के अंतर्गत सीवर का कार्य पूर्णतः की ओर है। निगम में रोड़ रेस्ट्रोरेशन का कार्य जीवाजीगंज से प्रारंभ कर दिया गया है। ऐसा नगर निगम कमिश्नर द्वारा बताया गया है। उन्होने कहा कि निगम के अन्तर्गत सभी रोड़ों को शामिल किया जाये और उन्हें शीघ्र दुरूस्त कराने का कार्य प्रारंभ करें। श्री तोमर ने शहरी प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा की, जिसमें परियोजना की कुल लागत 122.45 करोड़ बताई गई है। जिसमें दो स्थानों का चयन किया गया है, जिसमें अतरसुमा, मुरैनागांव शामिल है। मुरैनागांव में 1116, ईडब्ल्यूएस तथा 240 आईजी, 60 एमआईजी कुल 1416 आवासों का निर्माण किया जा चुका है। जिसमें 240 ईडब्ल्यूएस तैयार कर गृह प्रवेश प्रदान किया गया। स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस कंपनी द्वारा 318 हितग्राहियों को फाइनेंस की कार्यवाही की पूर्ण की जा चुकी है। शेष हितग्राहियों को फाइनेंस की कार्यवाही प्रचलन में है। श्री तोमर ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की समीक्षा की। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत सीईसीसी डाटा वर्ष 2011 के अनुसार जिले में वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2019-20 तक जिले को प्राप्त लक्ष्य 14 हजार 339 के विरूद्ध 14 हजार 332 आवास स्वीकृत किये गये, जिसमें से 13 हजार 803 आवास पूर्ण हो चुके है, जिसका पूर्णता का प्रतिशत 96.31 है। जिले को वित्तीय वर्ष 2020-21 में कोई लक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ है। सीईसीसी डाटा वर्ष 2011 के सत्यापन उपरांत 1 हजार 884 हितग्राही पात्र पाये गये है। राज्य शासन से लक्ष्य प्रापत होने के उपरांत आवासों पर आगामी कार्यवाही की जा सकेगी। केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि जिले में पेयजल की कहीं समस्या न रहे, इसके लिये जहां जल स्त्रोत कोई नहीं हों, वहां पेयजल परिवहन कलेक्टर करावें।
    à¤œà¤¹à¤¾à¤‚ हेण्डपंपों या नलजल योजनाओं के वाटरलेवल नीचे चले गये हों, वहां पाइप बढ़वाकर जल स्त्रोतो को प्रारंभ करायें। उन्होंने कहा कि विशेषकर पहाड़गढ़ और सबलगढ़ के कई गांव ऐसे है, जहां हेण्डपंपों की कमी मेहससू की जाती है, वहां नये हेण्डपंप स्वीकृत करावें।
    à¤•ेन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने प्रधानमंत्री सड़क योजना के कार्यो की समीक्षा की, जिसमें पीएमजेएसवाय के प्रबंधक श्री आरके कोरी ने बताया कि नये बजट में जिले के लिये 8 रोड़ शामिल की गई है। उसमें अभी तक विभाग द्वारा पूरी तैयारी की जा चुकी है। राशी और लंबाई भी निर्धारित हो चुकी है। शीघ्र ही टेण्डर प्रक्रिया पूर्ण कर ली जावेगी। जिसमें पोरसा से रायपुर, खेरली, अम्बाह से मृगपुरा, पलपुरा, गंजरामपुर, बिलगांव से नंदगांगोली, केनाल से अहरोली, एमएस रोड़ एव्हीसी केनाल, चिन्नोनी करैरा, खेरला, बटेश्वरा से गुरेमा, एमएस रोड़ से संतोषपुर, एव्हीसी केनाल से बटेश्वरा रोड़ शामिल है।
    à¤¬à¥ˆà¤ à¤• में केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा की, जिसमें मुरैना जिले में कुल खाते 3 लाख 24 हजार 890 बताये गये, अपलोड खातों की संख्या 3 लाख 23 हजार 612, अपलोड खातों का प्रतिशत 99.607, कुल परिवार 6 लाख 47 हजार 041, डीफार्म परिवार 3 हजार 65 हजार 418, अपलोड परिवार 2 लाख 81 हजार 623, पात्र परिवार 1 लाख 68 हजार 268 होना संयुक्त कलेक्टर श्री संजीव जैन ने बताये। इस पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम किसान की संख्या शून्य होना चाहिये। इसके लिये पटवारियों को निर्देश जारी करें कि एक सप्ताह में जानकारी तत्काल प्रस्तुत करें। मुझे इस कार्य में शतप्रतिशत किसानों को लाभान्वित करना है। केन्द्रीय मंत्री ने कोविड की समीक्षा की। जिसमें कलेक्टर श्री बी. कार्तिकेयन ने बिन्दुवार सभी जानकारियों से अवगत कराया।
    à¤œà¥Œà¤°à¤¾ विधायक श्री सूबेदार सिंह रजौधा ने कहा कि जौरा क्षेत्र के पहाडगढ़ में देवरा, तिलावली, तिलोंजरी में पेयजल की समस्या है, वहां पर पेयजल उपलब्ध कराने के प्रबंध किये जायें। सबलगढ़ विधायक श्री बैजनाथ कुशवाह ने कहा कि सबलगढ़ क्षेत्र के रामपुरघाटी के अलावा कई ऐसे गांव है, जो पानी की समस्या से जूझ रहें है, वहां पर पेयजल के पुख्ता प्रबंध किये जायें। मुरैना विधायक श्री राकेश मावई ने कहा कि मुरैना शहर में कब्रिस्तान से शिकारपुर फाटक तक रोड़ स्वीकृत होने के बावजूद भी प्रारंभ नहीं हुई है। इस पर केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने नगर निगम कमिश्नर को कार्य के प्रति प्राथमिकता देने की बात कही। बैठक में श्री हमीर सिंह पटेल, जनपद अध्यक्ष अम्बाह श्री रामू तोमर और उदयवीर सिंह सिकरार ने भी सुझाव दिये।

Share This News :