Homeअपना शहर ,slider news,
कोरोना कर्फ्यू में घर से निकलने वालों पर करें कार्रवाही - कलेक्टर

मुरैना नगरीय क्षेत्र में दिन प्रतिदिन कोविड के मरीज बढ़ते जा रहे है, बढ़ने का एक ही कारण है कि लोग एक दूसरे के संपर्क में आने से इसकी चैन नहीं टूट पा रही है। इसलिये लगातार मुरैना में कोरोनाकेसों में वृद्धि हो रही है। इसे सख्ती से रोकना होगा, इसके लिये इंसीडेन्ट कमाण्डर अपने-अपने वार्डो में भ्रमण कर लोंगो को कड़ाई से कोरोना कर्फ्यू का पालन करने को कहें। जो लोग घरों से निकल रहें है, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाही या चालानी कार्रवाही अवश्य करें। यह निर्देश कलेक्टर श्री बी. कार्तिकेयन ने सोमवार को नवीन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मुरैना में टीएल बैठक के दौरान अधिकारियों को दिये। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार पाण्डेय, सीईओ जिला पंचायत श्री रोशन कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री नरोत्तम भार्गव, नगर निगम कमिश्नर श्री अमरसत्य गुप्ता, एसडीएम, संबंधित इंसीडेन्ट कमाण्डर मौजूद थे। इसके अलावा सबलगढ़, जौरा, अम्बाह के एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े हुये थे।   
    à¤•लेक्टर श्री बी. कार्तिकेयन ने स्पष्ट शब्दों में इंसीडेन्ट कमाण्डरों को निर्देश दिये है कि नगर निगम के अन्तर्गत 47 वार्ड है, 47 वार्डो में 26 इंसीडेन्ट कमाण्डरों को लगाया गया है। आज की स्थिति में नगरीय निकायों में 675 मरीज कोविड के है। कलेक्टर ने कहा कि 18 अप्रैल को जिले में 193 मरीज निकलकर आयें है, यह आंकड़ा मुरैना जिले के लिये ही नहीं, हम सबके लिये चिंताजनक है। हम अगर अभी नहीं आगे तो आने वाले दिनों में मरीजों की संख्या दिन दोगुनी रात चौगुनी हो जायेगी। इसलिये इंसीडेन्ट कमाण्डर यह सुनिश्चित करें कि सायं के समय पॉजिटिव व्यक्तियोें की सूची प्राप्त होते ही उन व्यक्तियों के यहां पहुंचकर पोस्टर चस्पा कर उन व्यक्तियों को होम क्वारंटाइन करें। वे व्यक्ति घर से किसी भी सूरत में निकलना नहीं चाहिये। उन परिवारों को दूध, सब्जी, किराना का मोबाइल नंबर तत्काल उपलब्ध करायें। वेण्डर के माध्यम से उक्त सामग्री घर पहुंचाने की कार्यवाही करानी होगी। कलेक्टर ने कहा कि कोविड व्यक्ति या उसके परिजन घर से बाहर निकलें तो यह संक्रमण बुरी तरह से गली-मोहल्लों में फेल जायेगा और इस पर काबू पाना हम सबके लिये कठिन कार्य होगा। उन्होंने कहा कि इंसीडेंट कमाण्डर दिन में प्रतिदिन दो बार कोविड व्यक्ति के घर पहुंचे और पड़ौस के लोंगो से फीडबैक लें। कोविड व्यक्ति या उसके परिजन घर से बाहर निकलता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाही करें। 
नगर निगम के वार्डो में इस प्रकार कोविड का आंकड़ा
    à¤®à¥à¤°à¥ˆà¤¨à¤¾ नगर निगम के वार्ड क्रमांक 1 में 5, 2 में 10, 4 में 2, 6 में 1, 7 में 7, 8 में 1, 9 में 4, 10 में 1, 11 में 11, 12 में 11, 13 में 8, 17 में 14, 18 में 10, 19 में 2, 21 में 11, 20 में 20, 23 में 23, 24 में 5, 25 में 2, 26 में 7, 27 में 20, 29 में 1, 30 में 1, 31 में 5, 31 में 3, 33 में 14, 34 में 14, 35 में 7, 36 में 5, 37 में 1, 38 में 13, 40 में 8, 41 में 11, 42 में 4, 43 में 2, 45 में 10, 46 में 3, 47 में 3 और वार्ड क्रमांक 3,5,14,15,16,20,28,44 में अभी एक भी व्यक्ति कोविड का नहीं पाया गया। जिन वार्डो में कोविड के मरीज के उन वार्डो के इंसीडेन्ट कमाण्डर सख्ती से पेश आयें, उन गलियों में कोई भी व्यक्ति घूमते हुये नहीं पायें।
निगम की सीमा में दिखे कर्फ्यू का असर
    à¤†à¤¨à¥‡ वाले 10 दिनों में जनता कर्फ्यू का सख्ती से पालन किया जाये। कोई भी व्यक्ति घर से बाहर नहीं निकलना चाहिये। इसके लिये पुलिस, राजस्व अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में कड़ाई से पालन करें।

Share This News :