Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
कोविड सेंटरों द्वारा नहीं दिया जा रहा इंसिनेटर को कचड़ा : इंसिनेटर संचालक

ग्वालियर : एक तरफ जहाँ प्रशासन कोरोना संक्रमण को कम करने के लिए सम्पूर्ण प्रयास कर रहा है , वहीं शहर के कुछ अस्पतालों द्वारा गैरजिम्मेदाराना रवैये अपनाया जा रहा है । कोविड सेंटर्स द्वारा बायो मेडिकल वेस्ट इंसिनेटर को न देते हुए सारा कचड़ा कैंसर पहाड़ी पर फेंका जा रहा है जो कि अन्य लोगो के लिए जानलेवा है।

" डेविस सर्जिको के संचालक संजय का कहना है कि - उनके पास कोविड सेंटर बनाये गए अस्पतालों में से मात्र 15 - 20 अस्पतालों से ही कचड़ा निस्तारण के लिए कॉल आता है व उनकी गाड़ियाँ प्रतिदिन वहाँ जाती हैं , बाकी के अस्पतालों द्वारा मार्च से लेकर अभी तक उनके पास कचड़ा एकत्रित करने हेतु कोई कॉल नहीं आया और न उनकी गाड़िया कभी वहाँ गयी। "

वहीं नगर निगम कमिश्नर शिवम वर्मा ने कहा कि " इंसिनेटर को कचड़ा न देने वाले निजी अस्पतालों से जानकारी जुटाई जाएगी कि उन्होने कब कचड़ा दिया या नहीं , कचड़ा न देने वाले अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। "

Share This News :