Homeslider news,अपना मध्यप्रदेश,
उन्नत तकनीक से बढेगी किसानों की आमदनी गरैरा में जनसंपर्क मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने बाटें कृषि यंत्र

भोपाल : à¤œà¤¨à¤¸à¤‚पर्क, जलसंसाधन तथा संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया जिले के ग्राम गरेरा में किसानों को निशुल्क कृषि यंत्र वितरित किए। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय कृषक अनुसंधान परिषद की संस्था भारतीय चारागाह एवं चारा अनुसंधान केन्द्र झांसी द्वारा किया गया। संस्थान के कार्यक्रम कृषिरत महिला उपयोगी कृषि यंत्रों के प्रशिक्षण एवं वितरण कार्यक्रम में संस्थान के निर्देशक डॉ. पीके घोष, वैज्ञानिकगण, पाठय पुस्तक निगम उपाध्यक्ष श्री अवधेश नायक तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस मौके पर जनसंपर्क मंत्री डा मिश्रा ने कहा कि कृषि के अलावा दुग्ध उत्पादन सभी किसानों की आमदनी बढ़े, इसके लिए अच्छे दुधारू पशु और वर्ष भर हरा चारा मिलना जरूरी है। मंत्री डा मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान खेती किसानी को लाभकारी कार्य बनाए जाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे।कृषि अनुसंधान केंद्र की यह योजना भी इसी महत्वपूर्ण उद्देश्य के लिए कार्य कर रही, जो सराहनीय है। संसथान ने अभी चार गांव का चयन चारा उत्पादन एवं अनुसंधान के लिए किया है।डा मिश्रा ने बताया कि जल्द ही चालीस अन्य गांव पंजीकृत किए जाएंगे। मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि कृषि कार्यो में महिला वर्ग भी बराबरी से शामिल होता है,यदि यंत्री का इस्तेमाल हो तो श्रम और समय की भीबचत होगी। मंत्री डॉ. मिश्रा ने कार्यक्रम में महिलाओं को निशुल्क कृषि यंत्र वितरित किए। मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की तरक्की के लिए कृत संकल्पित है ।बेटी के जन्म से लेकर उसके पालन-पोषण एवं विवाह उपरांत गृहस्थ जीवन तक की चिंता सरकार करती है। बच्चियों को निशुल्क यूनिफार्म, पाठय पुस्तकें, छात्रवृत्ति, कन्यादान योजना में विवाह, निशुल्क गैस चूल्हा, लाड़ली लक्ष्मी योजना सहित अनेक सुविधाऐं दी जाती हैं। भारतीय चारागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान झांसी के निर्देशक डॉ. पीके घोष ने कहा कि किसानों के दुधारू पशुओं के लिए अधिक मात्रा में वर्ष भर हरा चारा प्रदान करने का प्रयास है। हरे चारे की 261 प्रजातियां हैं । इनमे 35 प्रजातियों का विकास संस्थान ने किया है। दतिया क्षेत्र के किसानों को पशुओं के लिए वर्षभर चारा ,बंजर भूमि पर चारे की पैदावार, पशुओं का इलाज और कृषि यंत्रों के वितरण औरश्रम की बचत पर जोर दिया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान नुनवाहा एवं बगेधरी की कृषि कार्य करने वाली महिलाओं के लिए जो यंत्र वितरित किए गए उनमें हस्तचलित मेड़ बनाने का उपकरण, हस्तचलित कोनो निदाई यंत्र, हस्तचलित दो पहिया निदाई यंत्र, नवीन दांतेदार हसिया, हस्त चलित मूगफली फोडाई यंत्र, पशु चलित मूंगफली फोड़ाई यंत्र, हस्तचलित अष्ठकोणिय मक्का छिलाई यंत्र, पद एवं शक्ति चलित अनाज सफाई एवं श्रेणी करण यंत्र मोटर सहित, हस्तचलित पनीर बनाने का सांचा और हस्त चलित द्विछिलनी अनाज सफाई यंत्र शामिल हैं।

Share This News :