Homeअपना शहर ,slider news,
जिला अस्पताल में कलेक्टर द्वारा फीवर क्लीनिक व आईसीयू वार्ड का औचक निरीक्षण

नरसिंहपुर | à¤•लेक्टर श्री वेद प्रकाश सोमवार को अचानक जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने यहां संचालित फीवर क्लीनिक और आईसीयू वार्ड का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने जिला अस्पताल में मरीजों के बेहतर इलाज और व्यवस्थाओं को चुस्त- दुरूस्त रखने के कड़े निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यहां किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं रहना चाहिये। भोजन- पानी, दवाईयां और साफ- सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जावे। डॉक्टर आईसीयू वार्ड में लगातार राउंड लेते रहें। पैरामेडिकल स्टॉफ सजग रहकर पूरी संवेदनशीलता से सक्रिय रहें। उन्होंने ऑक्सीजन, दवाईयों और अन्य चिकित्सीय सामग्री की उपलब्धता की जानकारी ली।
         इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. अनीता अग्रवाल, डॉ. अमित चौकसे, डॉ. विजय मिश्रा, डॉ. चौरसिया और स्टॉफ मौजूद था।

Share This News :