Homeअपना शहर ,slider news,
कलेक्टर व एसपी ने किया चांवरपाठा विकासखण्ड के ग्रामों का औचक निरीक्षण

 à¤¨à¤°à¤¸à¤¿à¤‚हपुर. कलेक्टर श्री वेद प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव ने बुधवार को चांवरपाठा विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों का औचक निरीक्षण किया। अधिकारी द्वय ने ग्राम लोलरी, काशीखेरी और चांवरपाठा का भ्रमण किया। उन्होंने खासतौर ऐसे गांवों का भ्रमण किया जहां रेड जोन एरिया घोषित किये गये है। उन्होंने यहां होम आइसोलेशन वाले व्यक्तियों से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य और उन्हें मिलने वाली मेडिकली किट के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से कोरोना संक्रमित व होम आइसोलेशन वाले व्यक्तियों की जानकारी ली। उन्होंने कोरोना की रोकथाम के लिये की गई व्यवस्थाओं, जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों, रेड जोन घोषित क्षेत्रों में सतर्कता बरतने, किल कोरोना अभियान की प्रगति के बारे में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि कोरोना संक्रमण की चैन तोड़ने के लिये संक्रमित व्यक्तियों को सावधानी एवं सर्तकता से रहने की आवश्यकता है। उन्होने रेड जोन में कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिये। उन्होंने मास्क के उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को साबुन से हाथ धोने और सेनेटाइजर का उपयोग करने की सलाह दी जावे।
   कलेक्टर श्री वेद प्रकाश ने सीईओ जनपद से होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की जानकारी ली और बालक छात्रावास चाँवरपाठा में  बनाये गये ग्राम पंचायत  के कोरंटीन सेंटर में समुचित व्यवस्था कराने के लिेये कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि जो व्यक्ति कोरोना संक्रमित व होम आइसोलेशन में हैं, यदि उनके घरों में पर्याप्त जगह नहीं हो तो उन्हें संस्थागत कोरंटीन किया जाए, ताकि संक्रमण ना फैले। इसके अलावा उन्होंने किल कोरोना अभियान के अंतर्गत किए गए सर्वे कार्य की भी जानकारी ली। इस अभियान को उन्होंने गंभीरतापूर्वक संचालित करने के निर्देश दिए।
   निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत चांवरपाठा श्री सतीशचंद्र अग्रवाल, बरमान चौकी प्रभारी श्री अनिल भगत, कोरोना वालेंटियर जन अभियान परिषद श्री शिवम मिश्रा सहित संबंधित  अधिकारी मौजूद थे।

Share This News :