Homeअपना शहर ,slider news,
गृह मंत्री ने गरीब एवं जरूरतमंदों को निःशुल्क बांटी खाद्य सामग्री की किट

 à¤¦à¤¤à¤¿à¤¯à¤¾ .मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री की किट प्रदाय की।
प्रदाय की गई किटो में गेंहॅू, चावल, दाल, शक्कर, चाय पत्ती, सब्जी, मसाले, मास्क, सेनेटाईज सहित अन्य दैनिक जरूरत की वस्तुएं शामिल है।
गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने इस मौके पर कहा कि किसी भी गरीब को भूख नहीं रहने दिया जायेगा। गरीब को किसी प्रकार की चिन्ता करने एवं परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस संकट की घड़ी में केन्द्र एवं राज्य सरकार आपके साथ है।
गृह मंत्री ने खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम के तहत् ग्राम सतारी में 100 लोगों को, ग्राम छता में 60 लोगों को और चित्रगुप्त धाम दतिया नगर में 500 लोगों का, सिद्धार्थ कालौनी में 100 लोगों को, ग्राम लिद्यौरा में 60 लोगों खाद्य सामग्री की किट प्रदाय की गई।
    à¤‡à¤¸ अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अमर सिंह राठौर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य, एसडीओपी श्री सुमित अग्रवाल, आरआई श्री रविकांत शुक्ला, सर्वश्री पुष्पेन्द्र रावत, बृजेश यादव, प्रवीण पाठक, कमलू चौबे, रामस्वरूप सेन, गणेश सांवला, अमित महाजन, अतुल भूरे चौधरी, मुकेश यादव, राकेश सेन, गिन्नी राजा परमार, श्रीमती पिंकी सगर, डॉ. हेमन्त गौत, राजू त्यागी, दीपक सचदेवा, शौलेन्द्र यादव, अरूण तिवारी, छोटे राजा गुर्जर, लालचंद आडवाणी, अनुराग चौधरी, पप्पू सिजरिया, लवी बाजवा, सिल्लन साहू, संघर्ष यादव, आकाश भार्गव, सत्यम् पण्ड़ा, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी श्री शैलेश शर्मा, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गिर्राज दुबे सहित अन्य जन उपस्थित थे।

Share This News :