Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
कांग्रेस ने सीएम पर मामला दर्ज करने के लिये पुलिस को दिया आवेदन

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने कोरोना महामारी काल में मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेश के अस्पतालों में ऑक्सीजन से लेकर बाकी जरूरी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और जीवन रक्षक दवाओं ,इंजेक्शन का ठीक से प्रबंधन नहीं करने और कोरोना मरीजों व उनकी मौत के सही आंकड़े पेश नहीं करने के कारण प्रदेशभर में हुई मौतों के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए शहर के कोतवाली थाना पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मंत्री प्रभु राम चौधरी ,जिलों के प्रभारी मंत्री एवं मंत्रालय सहित सभी जिम्मेदार शासकीय अधिकारियों पर धारा 304, 420, 406 ,467, 468, 124(ए)- 124 (2) आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 54 के तहत एवं अन्य अपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने कहा कि महँगाई ओर कोविड

से लोगों का ध्यान हटाने के लिये भाजपा ने यह षड्यन्त्र रचा है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता डरने बाला नहीं है ।श्री शर्मा ने भाजपा पर कोविड नियमों का उलंघन कंरने का भी आरोप लगाया है  

 

कोतवाली थाना में ज्ञापन देते समय विधायक डॉ सतीश सिकरवार के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा , शहर जिला ग्रामीण अध्यक्ष अशोक सिंह , भितरवार विधायक लाखन सिंह यादव , प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा , एआईसीसी मेंबर रश्मि पवार सहित डबरा विधायक सुरेश राजे मौजूद रहे।

Share This News :