Homeअपना शहर ,slider news,
पुल पर बाढ़ का पानी आने पर रोक दिया जाये यातायात - कलेक्टर

बड़वानी . जिले के मार्गो पर स्थित पुलो पर यदि वर्षाकाल में बाढ़ का पानी आ जाता है, तो उस पर तत्काल यातायात रोक दिया जाये। इसके लिये पुलो के दोनो किनारो पर बेरियर लगाये जाये। वहीं वर्षा प्रारंभ होते ही जिला मुख्यालय सहित समस्त तहसीलो में बाढ़ राहत कन्ट्रोल रूम प्रारंभ किये जाये। जिससे आपदा के समय प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करते हुये प्रभावितो को राहत सहायता उपलब्ध करवाई जा सके।
    à¤®à¤‚गलवार को कलेक्टरेट सभागृह में हुई बाढ़-आपदा नियंत्रण बैठक की अध्यक्षता करते हुये उक्त निर्देश कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा ने दिये। बैठक में वन मण्डलाधिकारी डॉ. ए सहाय, जिला पंचायत सीईओ श्री ऋतुराजसिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आरडी प्रजापति, अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर, अपर कलेक्टर श्री अभयसिंह ओहरिया, संबंधित विभागो के जिला अधिकारी, एनव्हीडीए के पदाधिकारी उपस्थित थे। जबकि  अनुभाग के एसडीएम, तहसीलदार, नगर निकायो के सीएमओ, जनपदो के सीईओ विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े हुये थे।
    à¤¬à¥ˆà¤ à¤• में कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग को आदेशित किया कि जिन पुलो पर नदी-नालो का पानी पुल पर आ जाता है, वहॉ पर पुल के दोनो तरफ बेरियर लगाये जाये व अत्यधिक वर्षा हो रही हो उस समय एक व्यक्ति (होमगार्ड जवान या क्षैत्र का पटवारी) को तैनात किया जाये, जो पुल पर आवागमन रोकने हेतु बेरियर लगाने का कार्य करें व जब तक पुल से पानी नही उतर जाता जब तक उस पर से आवागमन न होने दे। इसी प्रकार कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग को पुलो के दोनो किनारो पर चेतावनी के बोर्ड भी लगवाने के आदेश दिये।
    à¤µà¤¹à¥€ कलेक्टर ने समस्त एसडीएम बड़वानी, सेंधवा, राजपुर, पानसेमल तथा समस्त तहसीलदारो को निर्देशित किया कि वे तत्काल अपने क्षैत्र के पुलिस अधिकारियो के साथ संयुक्त बैठक कर वर्षाकाल के दौरान बाधित होने वाले मार्गो को सूचीबद्ध करें व इसकी जानकारी तहसील स्तरीय कन्ट्रोल रूम सहित जिला स्तर पर स्थापित बाढ़ कन्ट्रोल रूम को दे। वहीं इन मार्गो पर यातायात बाधित होने के दौरान कोई दुर्घटना न होने पाये, इसकी पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करें।
    à¤‡à¤¸à¥€ प्रकार कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित समस्त नगरपालिका अधिकारियो को तथा राजस्व अधिकारियो को आदेशित किया कि किसी भी नाली-नालो पर अतिक्रमण न हो, यह सुनिश्चित किया जाये।वहीं बड़े नालो की साफ-सफाई भी तत्काल करवाई जाये। जिससे वर्षा का पानी रूकने न पाये। वही उन्होने बैठक में उपस्थित स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा, पीएचई विभाग के जिला अधिकारियो को भी क्रमशः निर्देशित किया कि वे सुनिश्चित करेंगे कि वर्षाकाल के दौरान सभी डिपो होल्डरो पर पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक औषधियो की उपलब्धता है। पशुओं को वर्षाजनित रोगो से बचाने हेतु समुचित टीके लग गये है। ग्राम में स्थापित हेण्डपम्पो व नल-जल योजनाओं के स्त्रोतो का क्लोरीकरण-ब्लीचिंगकरण हो गया है।
    à¤‡à¤¸à¥€ प्रकार कलेक्टर ने एनव्हीडीए के अधिकारियो को आदेशित किया कि वे नर्मदा किनारे बसे ग्रामो के पहुंच मार्गो का निरीक्षण एक बार पुनः कर ले। जिससे आवागमन में कही पर भी परेशानी न आने पाये।जबकि कलेक्टर ने खाद्य विभाग को आदेशित किया कि वह दुर्गम स्थानो पर स्थित सोसायटियो में 4 माह के राशन का स्टाक करवाये। जिससे इस क्षैत्र के रहवासियो को उचित मूल्य की दुकानो से निर्बाध रूप से खाद्यान्न मिलता रहे। वहीं कलेक्टर ने जिला होमगार्ड कमाण्डेट को आदेशित किया कि वे राजघाट के पुराने पुल पर तथा घाट पर लगाये जाने वाले बेरियर पर ऐसे जवान नियुक्त करें जो आवश्यकता पड़ने पर तैराकी या गोताखोरी का भी कार्य कर सके। वहीं समस्त अधिकारियो को बताया गया कि आपदा के समय वे अपने क्षेत्र के महाविद्यालय में कार्यरत एनसीसी, एनएसएस के विद्यार्थियो की भी सहायता ले व इसके लिये महाविद्यालय के प्रभारी अधिकारी से सम्पर्क बनाये रखे।

वर्षा प्रारंभ होते ही प्रारंभ होंगे कन्ट्रोल रूम

    à¤¬à¥ˆà¤ à¤• में बताया गया कि वर्षा प्रारंभ होते ही जिला मुख्यालय पर तथा समस्त तहसील मुख्यालयो पर कन्ट्रोल रूम प्रारंभ हो जायेगा।इन कन्ट्रोल रूम पर 24 घण्टे कर्मचारियो की ड्यूटी लगाई जायेगी।जो प्राप्त होने वाली सूचनाओं को पंजीबद्ध कर संबंधित अधिकारियो को इसकी जानकारी देंगे।

Share This News :