Homeअपना शहर ,slider news,
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र पुलिस लाईन में ऑक्सीजन पाईप लाईन सुविधा सहित कोविड केयर सेंटर का उद्घाटन करेंगे आज

दतिया . मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी कार्य विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र आज 29 मई से 30 मई 2021 तक जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।
    à¤¨à¤¿à¤°à¥à¤§à¤¾à¤°à¤¿à¤¤ कार्यक्रम के अनुसार गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र 29 मई 2021 केा रात्रि  12.40 बजे भोपाल से सचखंड एक्सप्रेस द्वारा डबरा के लिए प्रस्थान कर प्रातः 5.30 बजे डबरा पहुंचेगे ओर निवास के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रातः 9 बजे आप डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान कर प्रातः 9.30 बजे दतिया निवास पर पहुंचेगे। प्रातः 10 बजे आप दतिया स्थित शनि मंदिर जायेंगे एवं दर्शन करेंगे। प्रातः 10.30 बजे आप पुलिस लाईन दतिया में ऑक्सीजन पाईप लाईन सुविधा युक्त कोविड केयर सेंटर का उद्घाटन करेंगे। प्रातः 11 बजे आप जिला अस्पताल दतिया में पोर्टेबल वेन्टीलेटर एवं चिकित्सकीय उपकरणों का उद्घाटन करेंगे। प्रातः 11.30 बजे आप श्री कामेश्वर त्रिपाठी के निवास पर जायेंगे। प्रातः 11.45 बजे आप ग्राम इकारा में शोक संवेदना व्यक्त करने जायेंगे। दोपहर 12.30 बजे दतिया निवास अगमन (आरक्षित)। अपरान्ह 3.30 बजे आप भाजपा नगर मंडल द्वारा (संगठन ही सेवा कार्यक्रम) आयोजित खाद्यान वितरण के कार्यक्रम में भाग लेंगे। सायं 4 बजे आप जिला अस्पताल दतिया में भाजपा नगर मण्डल दतिया द्वारा (संगठन ही सेवा कार्यक्रम) में अनुसूचित जाति मोर्चा दतिया द्वारा ब्लड डोनेशन के कार्यक्रम में भाग लेंगे। सायं 4.30 बजे आप ग्राम जिगना में खाद्यान वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे। सायं 5 बजे आप दतिया शहर में शोक संवेदना व्यक्त करने जायेंगे और डबरा के लिए प्रस्थान करंेगे। सायं 5.45 बजे आप डबरा पहुंचेगे और जन सहयोग के कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
    à¤—ृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र 30 मई 2021 को प्रातः 9 बजे डबरा से ग्राम उपरांय के लिए प्रस्थान कर प्रातः 9.15 ग्राम उपरांय पहुंचेगे और आमजन से भेंट करेंगे। प्रातः 10 बजे आप दतिया निवास पर पहुंचेगे और अंकुर अभियान के तहत् पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रातः 10.30 बजे आप न्यू कलेक्ट्रेट दतिया में क्राइसिस समिति के सदस्यों के साथ बैठक में भाग लेंगे। प्रातः 11 बजे आप जिला अस्पताल दतिया में कोविड वार्ड में ड्यूटी कर रहे सफाईकर्मियों का सम्मान करेंगे। प्रातः 11.30 बजे आप ज्योति मंदिर गाड़ी खाना दतिया में स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग के कोविड कार्य में कार्यरत कर्मचारियों का सम्मान करेंगे। दोपहर 12.30 बजे दतिया निवास पर पहुंचेगे (आरक्षित)। अपरान्ह 3.30 बजे आप भाजपा नगर मण्डल दतिया द्वारा (संगठन ही सेवा कार्यक्रम) द्वारा आयोजित दतिया शहर में खाद्यान वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे। अपरान्ह 3.45 बजे आप महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दतिया के बडौनी निवास पर जायेंगे। सायं 4 बजे आप नगर पालिका भवन बड़ौनी में 11 लाख की सहायता राशि का ऑनलाईन द्वारा वितरण करेंगे। सायं 4.30 बजे आप ग्राम घूघसी में खाद्यान वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे और डबरा के लिए प्रस्थान करेंगे। सायं 5.30 बजे आप डबरा पहुंचेगे और जन सहयोग के कार्यक्रम में भाग लेंगे। रात्रि 8 बजे आप डबरा से ग्वालियर के लिए प्रस्थान कर रात्रि 9 बजे ग्वालियर पहुंचेगे और शिवपुरी लिंक रोड़ स्थित लिंक अस्पताल जायेंगे। रात्रि 9.30 बजे आप ग्वालियर स्थित श्री रमन शर्मा (पत्रकार) के निवास पर जायेंगे। रात्रि 10 बजे आप ग्वालियर स्थित महेश पहारिया के निवास पर जायेंगे। रात्रि 10.30 बजे आप ग्वालियर निवास पर पहुंचेगे। 31 मई 2021 को आप रात्रि 12.10 बजे आप ग्वालियर से केरला एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान कर प्रातः 6.20 बजे भोपाल पहुंचेगे और निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share This News :