Homeअपना शहर ,slider news,
गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने विभिन्न ग्रामों में गरीब एवं पात्र लोगों को निःशुल्क खाद्य सामग्री की किट प्रदाय की -

दतिया. मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री की किट प्रदाय की। गृह मंत्री ने ग्राम उद्गंवा में आयोजित खाद्यान वितरण कार्यक्रम में 160 पात्र एवं जरूरतमंदों को ग्राम नुनवाहा में 300 और ग्राम जौहरिया में 150, एवं ग्राम गढ़ी, ग्राम डोंगरपुर और ग्राम बानौली में  पात्र एवं जरूरतमंदों को खाद्यान सामग्री प्रदान की।
    à¤ªà¥à¤°à¤¦à¤¾à¤¯ की गई खाद्यान किट में गेंहॅू, चावल, दाल, शक्कर, चाय पत्ती, सब्जी, मसाले, मास्क, सेनेटाईज सहित अन्य दैनिक जरूरत की वस्तुएं शामिल है।
    à¤—ृह मंत्री डॉ. मिश्र ने इस मौके पर कहा कि किसी भी गरीब को भूख नहीं रहने दिया जायेगा। गरीब को किसी प्रकार की चिन्ता करने एवं परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस संकट की घड़ी में केन्द्र एवं राज्य सरकार आपके साथ है।
    à¤—ृह मंत्री डॉ. मिश्र ने लोगों से कोरोना के संक्रमण से बचाव हेतु मास्क का उपयोग करने, सेनेटाईज करने और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कोरेाना से बचाव हेतु टीकाकरण केन्द्रों पर जाकर टीका भी अवश्य करायें।
    à¤‡à¤¸ अवसर पर पूर्व  सर्वश्री कमलू चौबे, बृजेश यादव, श्रीमती रजनी पुष्पेन्द्र रावत, श्रीमती लक्ष्मी रामजी यादव, अतुल भूरे चौधरी, श्रीमती रशमी कटारे, श्रीमती रंजना भटनागर, रमेश नायक, सनत् पुजारी, कल्ली पवन यादव, रोरी पत्थर यादव, गौरव पटैल, उमेश परिहार, सूरज यादव, रामकुमार शर्मा, रामसेवक बुन्देला, बलदेव राज बल्लू, राकेश साहू, सुश्री क्रांति राय, श्रीमती शांति परिहार, आकाश भार्गव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर, तहसीलदार दतिया श्री नीतेश भार्गव, नायब तहसीलदार शालिनी भार्गव, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गिर्राज दुबे सहित अन्य जन उपस्थित थे।

Share This News :