Homeअपना शहर ,slider news,
कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रो के टीकाकरण केन्द्रो का किया निरीक्षण

बड़वानी . कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा ने सोमवार को कई ग्रामीण क्षेत्रो में बनाये गये कोरोना वैक्सीनेशन केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने जहॉ युवाओं के वैक्सीनेशन कराने के जोश की भूरी-भूरी प्रशंसा की, वहीं उनसे आव्हान किया कि वे अपने परिजनों का भी टीकाकरण करवाने में इसी प्रकार का उत्साह दिखाये। जिससे उनके परिवार के अन्य सदस्य भी कोरोना वायरस से मुक्त रहते हुये जिले को कोरोना मुक्त बनाने में अपना योगदान दे सके।
   इस दौरान कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा ने तलवाडा बुजुर्ग, सजवानी, बोरलाय के टीकाकरण केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिला पंचायत सीईओ श्री ऋतुराजसिंह, एसडीएम बड़वानी श्री घनश्यान धनगर भी थे।
   केन्द्र के निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित युवाओं से चर्चा करते हुये कलेक्टर ने बताया कि यदि आवश्यकता रहेगी, तो अन्य ग्रामों में भी इसी प्रकार के शिविरो का आयोजन किया जा सकता है। अच्छा रहेगा कि युवा अपने ग्राम में टीकाकरण को लेकर जनजाग्रति  का कार्य प्रारंभ करें। जिससे ग्रामीण क्षेत्रो में टीकाकरण को लेकर फैली भ्रांतियॉ जल्दी से जल्दी दूर हो सके और शत-प्रतिशत लोग अपना वैक्सीनेशन कराकर स्वयं को एवं  अपने परिजनों को इस घातक बिमारी से बचा सके।
    à¤œà¥à¤žà¤¾à¤¤à¤µà¥à¤¯ है कि जिले में जनप्रतिनिधियों के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो में सतत किये जा रहे जनजागरूकता कार्यक्रम के कारण अब ग्रामीण क्षेत्रो में टीकाकरण को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। जिसके कारण जिला प्रशासन ने 37 स्थानो के 39 केन्द्रो पर टीकाकरण केन्द्र बनाया है। इसमें से अधिकांश टीकाकरण केन्द्र कस्बो में बनाये गये है, जिसके कारण ग्रामीण परिवेश के रहवासी सहजता से आन स्पाट पर अपना पंजीयन करवाकर टीकाकरण करवा सकते है।

Share This News :