Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
कलेक्टर की सख्ती काम आयी , आज 2912 लोगों के सैम्पलों में नहीं निकला एक भी कोरोना पॉजिटिव

ग्वालियर । ग्वालियर के लिये बड़ी राहत देने बाली ओर खुशखबरी यह है कि आज 2912 लोगो की जांच के लिये सेम्पल लिये गए,जिसमें एक भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव नहीं निकला है । इसके पीछे पुलिस और प्रशासन की संयुक्त की गई कार्यवाई का परिणाम है । संम्भागीय आयुक्त आशीष सक्सेना एवं आईजी शर्मा के कुशल नेतृत में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह और पुलिस अधीक्षक अमित सांघी की मेहनत ने शहर को एक बड़ी मुसीबत से उबारा है । हालांकि अभी भी प्रशासन रोज नई तैयारी के साथ काम कर रहा है । कोरोना की संभावित लहर अगर दस्तक दे तो उससे निपटने के लिये तैयारी शुरू कर दी गई है। दिन -रात मेहनत कर दो माह के अदंर प्रशासन ने भी आज राहत की सांस ली होगो ।ग्वालियर कोरोना मुक्त हुआ है । अब भी लोगों को सावधानी बरतनी होगी और मास्क लगाने , दूरी बनाए रखने ,सेनेटाइजर का उपयोग करते हुए हाथों की सफाई रखना जरूरी है ।यानी कोरोना गाइड लाइन का पालन करते रहना ।

Share This News :