Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
ऊर्जा मंत्री तोमर ने समेटी शराब की बोतलें , गंदगी देख भड़के

ग्वालियर ।प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर ने सागरताल स्थित 33 के वी के विद्युत केंद्र का औचक निरीक्षण किया ।श्री तोमर ने वहां पड़ीं खाली शराब की बोतलों को स्वयं हाथ से उठाया ओर पूंछा यह क्या है ।विद्युत केंद्र के अंदर पड़ी गदगी पर वे भड़क गए और कर्मचारी से बोले फावड़ा लाओ, कर्मचारी बोला है नहीं । मंत्री ने वहां व्याप्त गंदगी और शराब की बोतलें पड़ी होने पर नाराजगी जताई ।साथ ही किसी राजीव नाम के अधिकारी को मोबाइल पर कहा कि आप जिम्मबेदारी तय कर बताएं कि क्या कार्यवाई की है ।

Share This News :