Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
निगम का कार्य कर रही पोकलेन मशीन से ठेकेदार के ड्राइवर ने चुराया डीजल, ठेकेदार पर लगाया 65 हजार का जुर्माना

ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर द्वारा बारिश से पूर्व शहर के सभी नालों की सफाई के लिए अभियान चलाकर कार्य किया जा रहा है। इसी के तहत भाऊ साहब पोतनीस एनक्लेव थाटीपुर के पास नाले में सफाई का कार्य कर रही पोकलेन मशीन के ड्राइवर द्वारा मशीन से डीजल चुराया जा रहा था। जिसकी सूचना मिलने पर तत्काल जांच की गई तथा सूचना सही पाए जाने पर निगमायुक्त श्री शिवम वर्मा द्वारा संबंधित ठेकेदार श्री धर्मेंद्र तिवारी , संचालक तिवारी टूर एंड ट्रेवल्स के खिलाफ 65 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया तथा ठेकेदार की गाड़ी को तत्काल हटाकर दूसरी गाड़ी सफाई कार्य के लिए लगाई गई। इसके साथ ही क्षेत्र में नाला सफाई के कार्य की मॉनिटरिंग के लिए तैनात डब्ल्यूएचओ की लापरवाही पाए जाने पर वार्ड 21 के डब्ल्यूएचओ श्री अनिल धौलकर को निलंबित कर दिया गया है। इनके स्थान पर अब सहायक डब्ल्यूएचओ वीरू कुमार यह कार्य देखेंगे। यह जानकारी कार्यपालन यंत्री कार्यशाला श्री अतिबल सिंह यादव द्वारा दी गई।

Share This News :