Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
लोगों ने स्मार्ट सिटी की पब्लिक बाइक शेयरिंग को सराहा

ग्वालियर । ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा लोगों के जीवम को सुगम व बेहतर बनाने के लिए विभिन्न परियोजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इनमें से एक लोकप्रिय परियोजना है पब्लिक बाइक शेयरिंग। इस परियोजना को लेकर हाल ही में आईटीएम यूनिवर्सिटी द्वारा एक इम्पैक्ट स्टडी कराई गई तथा इस अध्ययन में परियोजना से जुड़े कुछ तथ्य सामने आए हैं। आईटीएम यूनिवर्सिटी के डॉ शाहिद अमीन ने प्रेज़ेंटेशन के माध्यम से इसकी विस्तृत रिपोर्ट ग्वालियर स्मार्ट सिटी की सीईओ श्रीमती जयति सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारियों के समक्ष ऑनलाइन माध्यम से प्रस्तुत की। आईटीएम यूनिवर्सिटी से ही मैनेजमेंट स्टडीज़ की डीन डॉ वंदना भर्ती, डॉ आदित्य त्रिपाठी व अभिनव सिंघल ने ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया। 

ग्वालियर स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती जयति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आईटीएम यूनिवर्सिटी द्वारा कराय़े गये अध्ययन से हमें पब्लिक बाइक शेयरिंग परियोजना से जुड़े जो तथ्य मिले हैं वो सकारात्मक हैं, तथा इस अध्ययन से शहर में साइक्लिंग को और अधित बढावा देने में सहायता मिलेगी। शोध में युवाओं की भागीदारी सामने आयी है वह बहुत ही उत्साहवर्धक है। किसी भी शहर में बदलाव लाने के लिए युवाओं की ऊर्जा अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। हमें ख़ुशी है कि शहर का युवा वर्ग इस मुहिम में आगे रहा है। जल्द ही स्मार्ट सिटी द्वारा वरिष्ठ जन व महिलाओं की भागीदारी और अधिक सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएँगे। कोरोना के इस कठिन दौर में लोगों ने साइक्लिंग को अपनाया तथा सर्वाधिक उपयोग किया। इस से शहरवासियों की स्वास्थ्य के प्रति सजगता नज़र आती है जो एक अच्छा संकेत है। ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा राइड संख्या के आधार पर 95 टॉप राइडर्ज़ चिन्हित किए हैं जिन्हें ग्रीन चैम्पीयन के रूप में प्रोत्साहित किया जायेगा।

फ़रवरी 2021 तक स्मार्ट सिटी की पब्लिक बाइक शेयरिंग जिन यूज़र्ज़ ने उपयोग किया है उन में 86 प्रतिशत पुरुष व 10 प्रतिशत महिलाएँ शामिल हैं। वहीं आयु के अनुसार सबसे ज़्यादा 15 से 25 आयुवर्ग के यूज़र्ज़ 57 प्रतिशत तथा 26 से 40 वर्ष के 34 प्रतिशत ने उपयोग किया। ग़ौरतलब है कि 15 से 40 वर्ष के आयु वर्ग में कुल 91प्रतिशत भागीदारी रही । 

श्रीमती सिंह ने बताया कि पब्लिक बाइक शेयरिंग के माध्यम से ग्वालियर स्मार्ट सिटी ने शहर को एक स्वास्थ्यवर्धक, किफ़ायती तथा पर्यावरण संरक्षण में सहयोगी यातायात विकल्प प्रदान किया है। सितम्बर 2019 में शुरू की गई पब्लिक बाइक शेयरिंग के तहत शहर में 50 डॉक स्टेशन पर 500 अत्याधुनिक साइकल शहरवासियों के लिए उपलब्ध कराई गई हैं। 

इम्पैक्ट स्टडी में सितम्बर 2019 से लेकर फ़रवरी 2021 तक की अवधि को शामिल किया गया है। अध्यन में पब्लिक बाइक शेयरिंग से प्रदूषण स्तर की कमी को लेकर यह तथ्य में यह सामने आया कि ग्वालियर में पब्लिक बाइक के उपयोग से 130 दो पहिया वाहन के उपयोग से 20 महीने में उत्पन्न प्रदूषण के बराबर प्रदूषण स्तर कम किया है। शहर में बने 50 डॉक स्टेशन को लेकर भी इस स्टडी में कुछ दिलचस्प तथ्य सामने आए हैं। इन सभी डॉक स्टेशन से कुल 2 लाख से अधिक राइड की गईं जिनमें सर्वाधिक राइड ठाठीपुर से वहीं राइड संख्या के अनुसार केआरजी कॉलेज ,साइस कॉलेज , गोविंद पुरी तथा हॉस्पिटल रोड सबसे व्यस्त स्टेशन पाए गए। इनके बाद सर्वाधिक राइड वाले स्टेशन में तानसेन नगर, बीएसएनएल सिटी सेंटर, बारादरी चौक, इंदरगंज चौक, जीवाजी विश्वविद्यालय, न्यू हाई कोर्ट, राजमाता सर्कल, एसबीआई महाराज बाड़ा तथा एमआईटीएस डॉक स्टेशन शामिल रहे। अध्ययन में जिन क्षेत्रों में शैक्षणिक संस्थाएँ अधिक हैं वहाँ के डॉक स्टेशनों पर राइड संख्या भी अन्य स्टेशनों की तुलना में अधिक पाई गई। 

ग़ौरतलब है कि पब्लिक बाइक शेयरिंग परियोजना से कुछ लोगों के जीवन में भी ख़ासा प्रभाव आया है। वैकल्पिक यातायात पर होने वाले व्यय में कमी के चलते अब वह बचत खुद व परिवार पर खर्च कर पा रहे है, वही महँगी साइकलें ख़रीदने में जो वर्ग सक्षम नहीं थे वे भी अब साइकल को यातायात अथवा व्यायाम के लिये अपना सकते हैं।

Share This News :