Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
सैलानियों के लिए सोमवार से प्रारंभ होगा चिड़ियाघर, निगमायुक्त ने निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

ग्वालियर। कोविड-19 के संक्रमण के कारण बंद चल रहे गांधी प्राणी उद्यान चिड़ियाघर को सोमवार से सैलानियों के लिए प्रारंभ किया जा रहा है। आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण आज निगमायुक्त श्री शिवम वर्मा द्वारा किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। 

निगमायुक्त श्री शिवम वर्मा ने चिड़ियाघर के निरीक्षण के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को देखा तथा निर्देश दिए की चिड़ियाघर खुले होने के दौरान कोविड-19 की गाइड लाइन का पूर्ण रुप से पालन किया जाए। गाइडलाइन के अनुसार ही सैलानियों को मास्क लगाने पर ही प्रवेश दिया जाए तथा गेट पर भी सैलानियों को सैनिटाइज किया जाए। इसके साथ ही एक निर्धारित दूरी से ही सैलानी वन्य प्राणियों को देख सके ऐसी व्यवस्था की जाए। सैलानियों के लिए चिड़ियाघर की टाइमिंग प्रातः 9 बजे से शाम को 6:30 बजे तक रहेगी। 

निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री आरके श्रीवास्तव, चिड़ियाघर प्रभारी डॉ उपेंद्र यादव एवं जू क्यूरेटर श्री गौरव परिहार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This News :