Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
कोरोना टीकाकरण महाअभियान के तहत टीकाकरण केन्द्रों का संभागीय आयुक्त सक्सेना ने किया अवलोकन

ग्वालियर । कोविड-19 के संक्रमण को समाप्त करने के लिये प्रदेश भर में चलाए गए टीकाकरण के महाअभियान के तहत ग्वालियर में संभागीय आयुक्त श्री आशीष सक्सेना ने चेम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा संचालित टीकाकरण केन्द्र तथा कैट संस्था द्वारा संचालित टीकाकरण केन्द्रों का अवलोकन किया। दोनों ही संस्थाओं द्वारा टीकाकरण के कार्य में जो सहयोग किया गया उसके लिए उन्हें धन्यवाद भी ज्ञापित किया। 

 à¤Ÿà¥€à¤•ाकरण के महाअभियान में चेम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा अपनी संस्था में निरंतर टीकाकरण का संचालन किया जा रहा है। इसी प्रकार कैट संस्था द्वारा भी दो केन्द्रों पर टीकाकरण केन्द्र का संचालन कर अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। केन्द्रों के अवलोकन के दौरान कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, एडीएम श्री रिंकेश वैश्य और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। 

 à¤¸à¤‚भागीय आयुक्त श्री आशीष सक्सेना ने ग्वालियर जिले में 50 हजार के लक्ष्य को प्राप्त करने पर कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के साथ-साथ चेम्बर ऑफ कॉमर्स और कैट के सदस्यों को भी बधाई दी। चेम्बर ऑफ कॉमर्स के मानसेवी सचिव श्री प्रवीण अग्रवाल ने संस्था द्वारा टीकाकरण के कार्य में किए गए प्रयासों के संबंध में जानकारी दी। इसके साथ ही कैट के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र जैन द्वारा भी दोनों केन्द्रों पर टीकाकरण कार्य में किए गए प्रयासों के बारे में बताया।

Share This News :