Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
सिंधिया के प्रयासों से प्रदेश भर के छात्रों को लाभ मिलेगा :शर्मा

ग्वालियर । भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा ने जीवाजी विश्विद्यालय ग्वालियर को केंद्रीय विश्वविद्यालय दर्जा प्रदत्त करने सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री को पत्र लिखकर इस दिशा में द्रुत प्रयास किय जाने के लिये उनके प्रति आभार व्यक्त किया है ।यहाँ बतादें की श्री शर्मा वर्ष 79-80 में जीवाजी विश्विद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष रह चुके हैं ।श्री शर्मा ने कहा कि श्री सिंधिया ने पत्र में जिन कई आधारों का उल्लेख किया है , जिनके आधार पर दर्जा दिया जा सकता है । विश्वविद्यालय के तहत आठ जिले आते हैं ।साथ ही इससे पूरे प्रदेश के छात्रों को लाभ मिलेगा ।इससे ग्वालियर -चंबल क्षेत्र में आर्थिक , सामाजिक, ओधोगिक विकास को बल मिलेगा ओर रोजगार के साधन बढ़ेंगे । श्री शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय में मेडिकल कॉलेज के प्रस्ताव को मंजूरी मिले यह विकास में एक बड़ा आयाम जुड़ेगा ।

Share This News :