Homeअपना शहर ,slider news,
इन राज्यों में में BSP अकेले चुनाव लड़ेगी , मिश्रा का कद और बढ़ाया

बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अकेले दम पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। हालांकि पंजाब में गठबंधन की गुंजाइश बरकरार रहेगी। रविवार सुबह मायावती ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। बसपा सुप्रीमो ने उन खबरों का खंडन भी कर दिया जिनमें कहा जा रहा था कि यूपी में बसपा और AIMIM के बीच गठबंधन हो सकता है।

सतीश चंद्र मिश्र को मीडिया सेल का नेशनल कोआर्डिनेटर बनाया
मायावती ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मीडिया में कल से यह खबर प्रसारित की जा रही है कि यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव औवेसी की पार्टी AIMIM और BSP मिलकर लड़ेंगी। यह खबर पूर्णतः गलत, भ्रामक और तथ्यहीन है। साथ ही उन्होंने सतीश चंद्र मिश्र को BSP मीडिया सेल का राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बनाने की जानकारी भी दी है।

Share This News :