Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
नियमित साइकिलिंग स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के लिए वरदान : निगम आयुक्त

ग्वालियर। नियमित रूप से साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए तो लाभदायक है ही इसके साथ ही यदि हम अपने छोटे छोटे कार्यों के लिए वाहन को छोड़कर नियमित रूप से साइकिल का उपयोग करते हैं तो यह पर्यावरण के लिए भी लाभदायक है इसलिए हम सभी को अधिक से अधिक वह नियमित रूप से साइकिलिंग करने की आदत डालनी चाहिए। उक्त आशय के विचार आज रविवार को नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा ने सिटी सेंटर क्षेत्र में आयोजित साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। 

स्मार्ट सिटी ग्वालियर एवं गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में महिलाओं में साइकिलिंग के प्रति जागरूकता लाने तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से इस साईकल रैली का आयोजन किया गया था। आयोजित साइकिल रैली में कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए प्रतिभागियों ने सहभागिता की। साइकिल रैली का शुभारंभ सिटी सेंटर बीएसएनएल कार्यालय के पास स्थित पब्लिक शेयरिंग बाइक के डॉक सेंटर से किया गया साइकिल रैली जीवाजी विश्वविद्यालय होते हुए अलकापुरी एवं अन्य स्थानों से होकर डॉक सेंटर पर ही समापन हुआ। इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा ने सभी प्रतिभागियों को साइकिलिंग के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक जानकारियां दी तथा प्रमाण पत्र भी वितरित किए। कार्यक्रम का संयोजन अविनाश जैन तथा संचालन अध्यक्ष आकाश बरुआ ने किया।

Share This News :