Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
शेष बचे अवैध तलघरों पर शीघ्र करें कार्यवाही: निगमायुक्त

ग्वालियर । नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा ने सोमवार को साप्ताहिक समय समीक्षा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए शहर में बने अवैध तलघरों को लेकर निर्देश दिए कि शेष बचे तलघरों पर संबंधित अधिकारी तत्काल कार्यवाही करें। इसके साथ ही भवन अनुमति के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए भवन अनुमति समय सीमा में जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

       à¤¸à¤¿à¤Ÿà¥€à¤¸à¥‡à¤‚टर स्थित निगम मुख्यालय में आयोजित बैठक में समय सीमा एवं सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों सहित अन्य आवश्यक विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निगमायुक्त श्री वर्मा ने सिटी प्लानर श्री पवन सिंहल से भवन निर्माण अनुमति एवं तलघरों के प्रकरणों के संबंध में निर्देश दिए कि भवन अनुज्ञा के प्रकरण लंबित न किए जाएं तथा भवन अनुज्ञा समय सीमा में जारी हो, यह सभी भवन अधिकारी सुनिश्चित करें। इसके साथ ही सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों पर चर्चा करते हुए लंबित प्रकरणों की जानकारी ली तथा सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर गंभीरता से समय सीमा में निराकृत करें।

         à¤µà¤¹à¥€à¤‚ स्वच्छता व्यवस्था को लेकर चर्चा करते हुए निगमायुक्त श्री वर्मा ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारी अपने अपने संबंधित वार्डों में स्वच्छता की माॅनीटरिंग करंें और प्रातः ही क्षेत्र में निकलकर साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करें। नाला सफाई को लेकर चर्चा करते हुए प्रत्येक क्षेत्राधिकारी से क्षेत्रवार नाला सफाई की जानकारी ली और जो भी नाले साफ होने को रह गए हैं उनकी सफाई तत्काल कराना सुनिश्चित करें। 

        साथ ही शहर की प्रमुख सडकों पर सुगम यातायात को लेकर चर्चा करते हुए निगमायुक्त श्री वर्मा ने निर्देश दिए कि सभी मुख्य समन्वयक अधिकारी, सीओ एवं क्षेत्राधिकारी उनके क्षेत्र की सडकों पर कार्य पेंचवर्क तथा रोड मार्किंग आदि आवश्यक कार्य पूर्ण कराएं तथा यह सुनिश्चित करें कि सडकें मोटरेवल हों। इसके साथ ही यदि डिवाइडर व फुटपाथ टूटे हों तो तत्काल उनकी रिपेयरिंग कराएं।

      बैठक में पौधारोपण को लेकर चर्चा करते हुए निगमायुक्त श्री वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश के दौरान शहर में वृहदस्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा इसके लिए अभी से तैयारी पूर्ण रखें। निगमायुक्त श्री वर्मा ने बैठक में वैक्सीनेशन को लेकर जानकारी प्राप्त की तथा सभी विभागाधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरे स्टाफ का वैक्स्ीनेशन कराया जाना सुनिश्चित करें और जो भी कर्मचारी वैक्सीनेशन के लिए शेष रह गए हों उनकी जानकारी भेजें।

     à¤¬à¥ˆà¤ à¤• में अपर आयुक्त श्री राजेश श्रीवास्तव, श्री मुकुल गुप्ता, श्री संजय मेहता एवं श्री आर के श्रीवास्तव तथा अधीक्षण यंत्री श्री जेपी पारा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This News :