Homeअपना शहर ,slider news,
DRDO को आवंटित जमीन पर हटाया अतिक्रमण:140 एकड़ जमीन पर थे 90 अतिक्रमण, मकान, दुकान, झोंपड़े सब तोड़ डाले

ग्वालियर / महाराजपुरा इलाके में DRDO को आवंटित की गई करीब 140 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई को बुधवार को अंजाम दिया गया। आवंटित जमीन पर करीब 90 स्थायी व अस्थायी कब्जे थे। किसी ने मकान, दुकान तो किसी ने झोंपड़े तान रखे थे। इस जमीन को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए पुलिस बल के साथ जिला प्रशासन, नगर निगम की टीम JCB मशीन लेकर पहुंची।

दोपहर 12 बजे शुरू हुई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में मदाखलत अमले ने एक-एक कर सभी 90 अतिक्रमण तोड़ डाले। इस दौरान वहां रहने वालों के आंखों में आंसु भी आ गए। वह कई सालों से यहां रह रहे थे।

दरअसल शहर के सिटी सेंटर स्थित DRDO लैब के क्रिटिकल पार्ट को महाराजपुरा स्थित इसी 140 एकड़ जमीन पर शिफ्ट किया जाना है। इसके लिए हाल ही में सीमांकन प्रक्रिया अपनाई गई थी। इस दौरान खसरा नंबर 63 और 64 पर मकान बनाकर अवैध कब्जे की जानकारी मिली थी लिहाजा इसी अवैध कब्जे को हटाने के लिए बुधवार दोपहर कार्रवाई शुरू की गई। DRDO को जो 140 एकड जमीन आवंटित की गई है उसकी सुरक्षा के लिए तार फेंसिंग या बाउंड्री भी कराई जानी थी, लेकिन उसमें यह अवैध कब्जाधारी परेशानी बन रहे थे। इसलिए जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के मदाखलत अमले ने प्लानिंग की बुधवार दोपहर को यहां अचानक कार्रवाई शुरू कर दी।
जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने बनाई स्पेशल टीम

  • DRDO को आवंटित की गई 140 एकड़ जमीन पर से अवैध कब्जा हटाए जाने के लिए SDM पुष्पा पुषाम, राजस्व अधिकारी व कर्मचारियों का दल प्रशासन द्वारा गठित किया गया है। इसमें राजस्व निरीक्षक दिलीप दरोग, पटवारी अरविंद गोयल, दीवान सिंह, ज्ञान सिंह राजपूत आदी को रखा गया। पुलिस बल के साथ टीम बुधवार को मौके पर पहुंची और अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई की।

यह है प्लानिंग
- अब तक की प्लानिंग के अनुसार यहां सिर्फ DRDO लैब बनाई जाएगी और सिटी सेंटर स्थित DRDO कैंपस में आवास और लैब का कुछ हिस्सा रहेगा। DRDO ने जिला प्रशासन को 2023 तक लैब शिफ्टिंग का प्लान बताया है। लैब के महाराजपुरा में शिफ्ट होने से सिटी सेंटर क्षेत्र में आ रहीं कई सरकार व गैर सरकारी सम्पत्तियां टूटने से बच जाएंगी.

Share This News :