Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
डॉक्टर्स व पौधे दोनों जीवन देने वाले हैं: निगमायुक्त वर्मा

ग्वालियर ।डॉक्टर्स और पौधे दोनों जीवन देने वाले हैं। हमें जीवन - ऑक्सीजन सिर्फ पौधों से ही मिलेगी, इसलिये पौधारोपण अवश्य करें। ये बात डॉक्टर्स का सम्मान करते हुये नगर-निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा ने कही। वे जयारोग्य अस्पताल के वैक्सिनेशन सेंटर में डॉक्टर्स का सम्मान कर रहे थे। इसके पूर्व संस्था की ओर से सभी डॉक्टर्स के सम्मान स्वरूप उनके प्रतिनिधि के तौर पर सीएमएचओ डॉ मनीष शर्मा व जयारोग्य अस्पताल अधीक्षक डॉ आरकेएस धाकड़ का सम्मान किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री रिंकेश वैश्य विशेष रुप से उपस्थित रहे।

       à¤•ार्यक्रम के दौरान निगमायुक्त श्री वर्मा ने कहा कि निश्चित तौर पर डॉक्टर की सेवा का ऋण हम नहीं चुका सकते। डाक्टर बीमार मरीज के लिए भगवान के समान होते हैं। यह प्रतीकात्मक तौर पर कुछ डॉक्टर्स का सम्मान है, लेकिन यह सभी डाक्टर्स का सम्मान है। कार्यक्रम में पूर्व जयारोग्य अस्पताल अधीक्षक डॉ अशोक मिश्रा , सीएमएचओ डॉ मनीष शर्मा , जयारोग्य अस्पताल अधीक्षक डॉ आरकेएस धाकड़ ,कमलाराजा अस्पताल की सहायक अधीक्षिका डॉ रीता मिश्रा , शिशु रोग विभागध्यक्ष डॉ अजय गौड, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ वीणा प्रधान, सर्जरी रोग विभागाध्यक्ष डॉ प्रशांत श्रीवास्तव, मेडीसिन रोग विशेषज्ञ डॉ अजयपाल सिंह, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ योगेंद्र वर्मा , सर्जरी रोग विशेषज्ञ डॉ अनुराग चैहान , मेडीसिन रोग विशेषज्ञ श्वेता सहाय , मेडीसिन रोग विशेषज्ञ डॉ राकेश गहरवार , स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ नीलम राजपूत , नाक-कान-गला विभागाध्यक्ष डॉ वीपी नार्वे , नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ ऋतु निगम , चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ खोजेमा सैफी ,स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शिल्पी ओझा, ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ गौरव कवि भार्गव , डॉ अश्विन शर्मा आदि विशेषज्ञ चिकित्सकों का सम्मान किया गया। सम्मान स्वरूप सभी चिकित्सकों को पौधे भेंट किये गए। कार्यक्रम के समापन में कोरोना काल में शहीद हुये चिकित्सकों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में आनंद संस्थान के मास्टर-ट्रेनर एके शर्मा, आनंदम सहयोगी पवन दीक्षित, हैप्पीनेस एंड अवेयरनेस मिशन क्लब के अध्यक्ष अंशुमान शर्मा, मिशन 100 करोड़ के संस्थापक रोहित उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

Share This News :