Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने वार्ड 36 में मकान गिरने से घायल हुए तीन लोगों को 5-5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी

ग्वालियर- मूर्ति वाला मोहल्ला गेंडे वाली सड़क वार्ड 36 निवासी श्री अशोक जोशी के मकान का छज्जा टूट कर उनकी चाची के मकान (पाटोर) पर गिरने से 3 लोग श्रीमती कृष्णा जोशी 60 वर्ष ,श्री अशोक जोशी 48 वर्ष एवं स्वामी श्री रामानंद जाटव 60 वर्ष घायल हो गए। इसकी सूचना जैसे ही प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर को मिली तो उन्होंने तत्काल अपने निज सचिव जीएल मांझी व प्रशासन की तरफ से एसडीएम श्री अनिल बनवारी को मौके पर भेजकर घायलों को तुरंत जेएएच के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराकर इलाज चालू करवाया तथा राहत के रूप में पांच 5000-5000 रुपये की आर्थिक सहायता दिलवाई। इसके साथ ही ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि घायलों को हरसंभव मदद दी जाएगी उनको किसी भी प्रकार की परेशानी नही आने दी जाएगी।

Share This News :