Homeअपना शहर ,slider news,
संभाग आयुक्त ने सीईओ जिला पंचायतों को दिए निर्देश

ग्वालियर । कोविड-19 अनुरूप व्यवहार आम नागरिक करें, इसके लिए निरंतर जन जागृति के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। जिला स्तरीय, ब्लॉक स्तरीय, पंचायत स्तरीय तथा वार्ड स्तरीय क्राइसेस मैनेजमेंट समिति की बैठकें भी नियमित आयोजित की जाएं। संभागीय आयुक्त श्री आशीष सक्सेना ने सोमवार को गूगल मीट के माध्यम से कोविड-19 की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिए। 

 à¤¸à¤‚भागीय आयुक्त श्री आशीष सक्सेना ने ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत से चर्चा की तथा अपने-अपने जिलों में कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन सुनिश्चित कराने के लिए हर तरह के प्रयास करने को कहा। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि समाज में कोविड अनुरूप व्यवहार की जागरूकता के लिये समाज के प्रबुद्ध नागरिकों, समाजसेवियों, वरिष्ठ अधिवक्तागण, खिलाड़ी, मीडिया, उद्योगपति, वरिष्ठ चिकित्सक, सभी धर्मों के धर्मगुरू, शिक्षा शास्त्री सहित अन्य लोगों से समन्वय स्थापित कर इसे जन आंदोलन का रूप दिया जाए। 

 à¤¸à¤‚भाग आयुक्त श्री सक्सेना ने यह भी निर्देशित किया कि कोविड अनुरूप जागरूकता के लिए स्थानीय स्तर पर समाज के विभिन्न प्रबुद्ध नागरिकों के साथ संवाद के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएं। स्थानीय बोली में लोक गीतों एवं अन्य मनोरंजन के साधनों के माध्यम से भी कोविड अनुरूप व्यवहार का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। इसके साथ ही ग्रामीण अंचल में कोविड अनुरूप जागरूकता के लिए सरपंच सचिव, पटवारी एवं अन्य मैदानी अमले का भी सहयोग लिया जाए। 

 à¤¸à¤‚भाग आयुक्त श्री आशीष सक्सेना ने बैठक में यह भी निर्देश दिए हैं कि हर 15 दिन में सब्जी एवं फेरीवाले विक्रेताओं का कोविड सेम्पल कराया जाए। अधिक भीड़ वाले क्षेत्रों में दुकानदार व दुकान पर आने वाले ग्राहक मास्क पहनें तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, इसके लिए अनाउंसमेंट भी कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे परिवार, दुकानदार और रेस्टोरेंट के संचालकों को पुरस्कृत भी किया जाए। जिन्होंने अपने ग्राहकों की भीड़ आदि को कोविड व्यवहार के अनुरूप नियंत्रित और नियोजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

 à¤¸à¤‚भाग आयुक्त श्री सक्सेना ने बैठक में सभी जिलों के अधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे अपने-अपने जिलों में सभी धर्मों के धर्मस्थलों व आयोजित होने वाले वर्ष भर के कार्यक्रमों की सूची तैयार करें। इसके माध्यम से वर्ष भर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा सके। साथ ही ऐसे स्थलों पर आने वाली भीड़ को भी नियंत्रित किया जा सके। 

 à¤¬à¥ˆà¤ à¤• में ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी जिलों में कोविड अनुरूप व्यवहार के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी अधिकारियों ने दी।

Share This News :