Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
दलितों के ही नहीं सर्वहारा वर्ग के मसीहा थे बाबू जगजीवन राम : विधायक डॉ.सिकरवार

ग्वालियर । महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, महान राष्ट्रवादी नेता, भारत के प्रथम विजयी सेना नायक, दलितों और गरीबों एवं सर्वहारा वर्ग के मसीहा, समता के पुरोधा श्रद्धेय बाबू जगजीवन राम जी की 35 वीं पुण्यतिथि भारतीय दलित वर्ग संघ जिला गवालियर के तत्वधान में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन बाबू जगजीवन राम प्रतिमा स्थल, समता पार्क फूलबाग ग्वालियर पर 9:30 बजे किया गया जिसमें सामाजिक, राजनैतिक, ग्वालियर के समतावादी लोगों ने मिलकर बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, तत्पश्चात बाबू जगजीवन राम प्रतिमा स्थल, पत्रकार भवन समता पार्क में वृक्षारोपण किया गया।

तत्पश्चात निर्भय भवन (संस्थापक बाबू जगजीवन राम) पड़ाव, ग्वालियर पर भारतीय दलित वर्ग संघ के कार्यकर्ताओं ने बाबू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस मौके पर विधायक डॉ.सतीश सिकरवार ने कहा कि जगजीवनराम सभी वर्गों के मशीहा थे ।

पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से ग्वालियर सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर , मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री अशोक सिंह , 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा से विधायक श्री डॉ सतीश सिकरवार , शहर जिला अध्यक्ष कांग्रेस श्री देवेंद्र शर्मा , भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कमल मखीजानी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुनील शर्मा , श्री गोपीलाल भारतीय , श्री महेश मदुरिया , प्रदेश महामंत्री प्रेम सिंह यादव , श्री ब्रजमोहन दिवाकर , उदल सिंह यादव , चाचा सरमन राय , महिला कांग्रेस अध्यक्ष रूचि राय ठाकुर , महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष बहन सीमा समाधिया कार्यवाहक अध्यक्ष बीना भारद्वाज, निधी शर्मा , ज्योति सिंह , प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Share This News :