Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ओर जनता पर पुलिस द्वारा एफ आई आर दर्ज करने के विरोध में एसपी को दिया ज्ञापन

ग्वालियर । नगर निगम द्वारा बरसों पुराने नाले को बंद किए जाने से वार्ड 57 में लोगों के घरों में पानी भरने से अफरा-तफरी मच गई और आम जनता क्षेत्रीय पार्षद पति को साथ लेकर समस्या से निगम अधिकारियों को अवगत कराया नगर निगम अधिकारियों के द्वारा नाला ना खोलने पर जनता अपने घरों से निकलकर चौराहे पर आ गई उसके बाद नाला तो खोल दिया गया मगर झांसी रोड थाना पुलिस ने धरना स्थल पर मौजूद लोगों में से 32 लोगों पर मामला दर्ज किया उसके विरोध में आज ग्वालियर पूर्व से से कांग्रेस विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार जी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में कहा गया कि नगर निगम के वार्ड क्रमांक 57 में रानीपुरा में स्थित बरसों पुराना नाला नगर निगम द्वारा बंद कर दिए जाने से नाले का पानी आसपास के घरों की दहलीज तक आ जाने से एवं निरंतर पानी का बहाव बढ़ने से घरों में पानी घुसने की स्थिति निर्मित होने पर स्थानीय निवासियों द्वारा क्षेत्रीय पार्षद को सूचना दिए जाने पर क्षेत्रीय पार्षद मौके पर पहुंच

नाले का पानी निरंतर बस्ती में भरने की जानकारी शिशिर श्रीवास्तव सीमांचल इंचार्ज आयुक्त नगर निगम को मोबाइल पर वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया लगभग 2 घंटे तक नगर निगम के किसी भी अधिकारी के ना पहुंचने एवं पानी मोहल्ले में निरंतर बढ़ने से स्थानीय निवासियों में आक्रोश उत्पन्न हुआ जिसके फल स्वरुप लोगों द्वारा अचलेश्वर मंदिर पर एकत्रित हो गए क्षेत्रीय नागरिकों में इसकी सूचना कांग्रेस के विधायक एवं पार्षद तथा अन्य कार्यकर्ताओं को दी गई तथा अधिकारियों से नाला खुलवाने का अनुरोध किया इसके बाद अपार आयुक्त श्री श्रीवास्तव एवं शिशिर श्रीवास्तव सीवर सेल इंचार्ज तथा तहसीलदार एसडीएम मौके पर पहुंचे और नाले के पानी का बहाव बस्ती में बढ़ने एवं स्थिति भयावह पाए जाने पर तुरंत पोकलेन मशीन बुलाकर नाले पर लगाई रोक को हटवाया गया पानी का बहाव चालू होने पर स्थानीय निवासियों द्वारा तुरंत रोड से हटकर अपने-अपने घर चले गए 

     à¤‡à¤¸à¤•े बाद थाना प्रभारी झांसी रोड द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोगों के विरोध एक एफ आई आर दर्ज की गई जबकि भाजपा के कार्यकर्ता द्वारा आए दिन कार्यक्रम किए जा रहे हैं दिनांक 5 .7.2021 को दीनदयाल नगर मुक्तिधाम पर कार्यक्रम किया जिसमें धारा 188 का उल्लंघन किया दिनांक 6.7.2021 को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा फूल बाग में भी कार्यक्रम किया गया जिसमें भी धारा 188 का उल्लंघन किया जा रहा है इस इस संबंध में छायाचित्र संलग्न है किंतु भाजपा के कार्यकर्ताओं के विरुद्ध आज दिनांक तक एक एफ आई आर दर्ज तक नहीं की गई अतः अनुरोध है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध देश पूर्ण रूप से थाना प्रभारी झांसी रोड द्वारा दर्ज की गई एफआईआर को निरस्त किया जाए कांग्रेस नेताओं की बात सुनने के बाद एसपी श्री सांगी ने टीआई झांसी रोड को निर्देश डीजे की घरों में पानी भरने के तथ्यों की जांच कर मुझे अवगत कराएं

     à¤œà¥à¤žà¤¾à¤ªà¤¨ देने वालों में शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर देवेंद्र शर्मा विधायक डॉक्टर सतीश सिंह सिकरवार कार्यकारी अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल चतुर्भुज बना लिया एडवोकेट राकेश पाराशर अवधेश कौरव सुरेंद्र यादव अंकित पटेल अनिल शर्मा बिट्टू सौरभ पाराशर समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे

Share This News :