Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
किसान संघर्ष समिति ने केंद्रीय कृषि मंत्री के बंगले का किया घेराव

आज संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर किसान संघर्ष समिति मध्य प्रदेश के द्वारा मंहगाई के विरोध में ग्वालियर के रेसकोर्स मेला रोड स्तिथ केंद्रीय कृषि मंत्री माननीय नरेंद्र तोमर जी के बंगले का घेराव एवं प्रदर्शन किया गया।

इस प्रदर्शन के दौरान किसान संघर्ष मोर्चे के संभागीय अध्यक्ष विश्वजीत रतौनियाँ एड. ने बताया कि सरकार महगाई पर लगाम लगाने में असमर्थ है और देश चलाने में असमर्थ है इसलिए ही केंद्र सरकार से तमाम मंत्रियों की छुट्टी हुई है लेकिन इस महंगाई को देखते हुए प्रधानमंत्री को भी अपना त्यागपत्र देना चाहिए, और आगे कहा कि जिस तरह से निजीकरण के तहत सरकारी पेट्रोल कंपनियां बेची जा रही है निजी हाथों में दी जा रही है अम्बानी अडानी एस्सार जैसे देश को लूटने वाले लोगों को दी जा रही है इन्ही को फायदा पहुंचाने के लिए इनको लाभ पहुंचाने के लिए भी पेट्रोल के दाम सरकार द्वारा बढ़ाये जा रहे हैं।

इस प्रदर्शन में यह मांग भी रखी गई कि सरकार पेट्रोल डीजल को gst के दायरे में लेकर आये।

आगे एड. राय सिंह ने बताया कि अगर सरकार पेट्रोल डीजल के दाम कम नही करती है तो ग्वालियर से बड़े आंदोलन को जन्म देंगे।

आज के इस प्रदर्शन में एड. विश्वजीत रतौनियाँ एवं एड राय सिंह सहित एक सैकड़ा लोग शामिल हुए जिसमे प्रमुख रूप से किसान संघर्ष समिति के कृष्णा कुशवाह,सत्रुघ्न यादव, रोहन यादव, ओबीसी महासभा से राजेश कुशवाह, कप्तान कुशवाह, प्रह्लाद कुशवाह एड., आकाश करण, धर्मवीर, अनुसूचित जाति जनजाति युवा संघ से राहुल बरैया, सतेंद्र वर्मा, लोकेन्द्र, जाटव, आदि लोग प्रमुख तौर पर उपस्तिथ थे।

Share This News :