Homeअपना शहर ,slider news,
व्यापारियों ने किया हंगामा, दुकानों के बाहर रखे सामान को उठाने पर भिड़े व्यापारी नगर निगम कर्मचारी, हुई मारपीट; गुस्से में व्यापारियों ने लगाया जाम

ग्वालियर | जयेन्द्रगंज इलाके में शनिवार दोपहर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब नगर निगम अमला राजीव प्लाजा के अंदर घुसकर दुकानों के बाहर रखे सामान को अतिक्रमण कर उठाने लगा। व्यापारियों ने विरोध किया। इस पर नगर निगम कर्मचारी और व्यापारियों में हाथापाई हुई। हंगामा बढ़ा, तो कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार और पुलिस भी वहां पहुंच गई। व्यापारियों ने बाजार में जाम लगाकर विरोध शुरू कर दिया। किसी तरह पुलिस ने स्थिति को संभाला।

इस दौरान एक घंटे तक वहां माहौल काफी गर्म रहा। आखिर में नगर निगम कर्मचारी और व्यापारी जोश में मामला दर्ज कराने इंदरगंज थाने पहुंचे, पर थाने के बाहर ही दोनों समझौता कर लौट आए। किसी भी पक्ष की तरफ से लिखित शिकायत नहीं की गई है। मारपीट वहां लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।

शनिवार दोपहर शहर के सबसे प्रमुख और व्यस्तम बाजार जयेन्द्रगंज में नगर निगम का अमला दुकानों के बाहर रखे सामानों को जब्त करने पहुंचा था। अमले ने राजीव प्लाजा के सामने गाड़ी खड़ी की और प्लाजा के अंदर दुकानों के बाहर रखे उनके बोर्ड और सामान उठाना शुरू कर दिया। यह देख वहां व्यापारियों विरोध किया। व्यापारियों का कहना था कि राजीव प्लाजा अंदर है। वहां से नगर निगम सामान कैसे जब्त कर सकता है। इतना करने पर नगर निगम के कुछ कर्मचारी अभद्रष भाषा का उपयोग करने लगे। कुछ व्यापारी भी गर्म हो गए।

कुछ ही मिनट में दोनों तरफ से एक दूसरे पर लात घूसें चलने लगे। करीब 10 मिनट तक मारपीट हुई, लेकिन लोगों के बीच बचाव झगड़ा तो बंद हो गया, लेकिन व्यापारियों ने सड़क पर जाम लगा दिया। यह पता चलते ही वहां कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार पहुंच गए। साथ ही इंदरगंज थाना पुलिस सहित आसपास के थानों का फोर्स भी पहुंच गया। किसी तरह जाम खुलवाया और स्थिति को संभाला।

यहां आशीष मोबाइल के संचालक मनोज कुमार ने बताया कि नगर निगम वाले गलत जगह आकर सामान उठा रहे थे। यह उनकी गुंडागर्दी है। इसके बाद दोनों पक्ष थाने तो पहुंचे, लेकिन किसी ने मामला दर्ज नहीं कराया। अफसरों और व्यापारिक संगठन में बातचीत के बाद मामला थाने के बाहर ही सुलझा लिया गया है।

सराफा में मारपीट से नाराज व्यापारियों ने लगाया जाम

ग्वालियर के सराफा बाजार में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब व्यपारियों ने वहां चक्काजाम कर दिया। यह प्रदर्शन मोर गली सराफा बाजार के कारोबारी हरीश अग्रवाल पर शुक्रवार रात हुए हमले के विरोध में किया गया था। व्यापारी पर दुकान में घुसकर बदमाशों ने हमला किया था। जिसमें वह घायल भी हुए हैं।

पुलिस जब समझाने पहुंची तो व्यापारी जिद्द पर पर अड़ गए कि पहले हमलावरों को गिरफ्तार किया जाए, उसके बाद ही हम हटेंगे। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक भी मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को समझाया। उनकी मांग के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा। तत्काल ASP सतेंद्र तोमर ने भी थाना प्रभारी को आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कहा। इसके बाद मामला शांत हुआ।

 
 

Share This News :