Homeअपना शहर ,slider news,
प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट आज आएंगें

ग्वालियर। à¤œà¤¿à¤²à¥‡ का प्रभार मिलने के बाद प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट बुधवार को दो दिन के प्रवास पर पहली बार आ रहे हैं। पहले दिन सुबह से लेकर रात तक तुलसी सिलावट का व्यस्त कार्यक्रम है। प्रभारी मंत्री के आगमन के पहले कोई सरकारी बैठक व कार्यक्रम में भी नहीं है। वे केवल सुबह से लेकर रात तक संघ कार्यालय से लेकर भाजपा नेताओं के घर-घर जाकर मुलाकात करेंगें। रात्रि विश्राम भी ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निवास के पर करेंगें। दूसरे दिन गुरुवार को मां पीतांबरा के दर्शन कर लौटने के बाद जिले में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंकाओं को ध्यान में रखकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा करेंगे। नगर निगम अधिकारियों से जिले में चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा करेंगें। तत्पश्चात अपने विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर कामकाज की समीक्षा करेंगें। à¤•ेंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नजदीकी जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट को ग्वालियर जिले का प्रभार सौंपा गया है। बुधवार की सुबह गुना से सुबह सड़क मार्ग से 9 बजे के लगभग ग्वालियर पहुंचेंगे। विश्रामगृह में जाने से पहले राजमाता विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा व पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए जाएंगें। इसके बाद मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में दर्शन करने के बाद उनका मुलाकात का सिलसिला शुरू होगा। सबसे पहले वे पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता से मुलाकात करने के लिए उनके निवास पर जाएंगें। उसके बाद सिंधिया के निज सचिव डा केशव पांडे के निवास पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए जाएंगें। पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा, नारायण सिंह कुशवाह,, जयभान सिंह पवैया सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, विमल गुप्ता, से मुलाकात करने के लिए उनके निवास पर जाएंगें। स्वर्गीय बैजनाथ शर्मा के निवास पर भी शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए जाएंगें। इस बीच श्याम वाटिका में महानगर व ग्रामीण इकाई के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भोज करेंगें।प्रवास के दूसरे दिन मां पीतांबरा के दर्शन करने के बाद लौटते समय पूर्व मंत्री इमरती देवी, मुन्नालाल गोयल, राज्यमंत्री भारत सिंह कुशवाह, व वेदप्रकाश शर्मा से मुलाकात करने के लिए उनके निवास पर जाएंगे। गुरुवार को ही जिले में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका को ध्यान में रखते हुए की जा रही तैयारियों की संभागीय मुख्यालय पर समीक्षा करेंगें। पूर्व सांसद अशोक अर्गल के यहां मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद इंदौर प्रस्थान करेंगें।

Share This News :