Homeअपना शहर ,slider news,
शासकीय धनराशि का दुरूपयोग करने वाले ग्राम पंचायत सचिवों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें – संभाग आयुक्त सक्सेना

 à¤—्वालियर  |शासकीय धनराशि का दुरूपयोग करने वाले ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मनरेगा (महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण गारंटी योजना) के तहत श्रमिकों को भुगतान और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को किस्त मिलने में अड़ंगा डालने वाले ग्राम पंचायत सचिवों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। इस आशय के निर्देश संभाग आयुक्त श्री आशीष सक्सेना ने गूगल मीट के जरिए ग्वालियर संभाग के सभी जिलों की जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के लिये मुहैया कराई जा रही राशि का पूरा सदुपयोग हो।
मंगलवार को हुई गूगल मीट में संभाग आयुक्त श्री सक्सेना ने निर्देश दिए कि महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कराएं। साथ ही श्रमिकों के भुगतान में देरी न हो। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत संबंधित हितग्राहियों के खाते में किस्त की राशि समय से जमा करने पर भी बल दिया। श्री सक्सेना ने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बनाए गए महिला स्व-सहायता समूहों को अभियान बतौर बैंकों से लिंक करने के निर्देश भी इस अवसर पर दिए।
संभाग आयुक्त ने कोविड अनुकूल व्यवहार के लिए जन जागरूकता अभियान जारी रखने पर बल दिया। साथ ही ग्वालियर जिले की तर्ज पर संभाग के अन्य जिलों में भी कोविड-19 की तीसरी लहर से निपटने के लिए एहतियात बतौर कर्मचारियों का डाटाबेस तैयार करने के लिये भी कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि इसके लिए चिन्हित कर्मचारियों को विधिवत प्रशिक्षण दें और उनका अनिवार्यत: कोरोना टीकाकरण भी कराएं।
गूगल मीट में अंकुर अभियान की भी समीक्षा की गई। संभाग आयुक्त ने वृक्षारोपण के साथ-साथ वायुदूत एप पर पंजीयन जारी रखने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि हरियाली अमावस्या 8 अगस्त को प्रास्तावित वृहद वृक्षारोपण के लिए अभी से स्थल चयन कर गड्डे आदि खोदने की कार्रवाई की जाए। बैठक में इसके अलावा सामुदायिक स्वच्छता परिसर निर्माण, मध्यान्ह भोजन, गौशाला निर्माण, मुख्यमंत्री स्ट्रीट वेण्डर योजना एवं 15वें वित्त आयोग सहित अन्य ग्रामीण विकास योजनाओं की भी समीक्षा की गई।
पानी सहेजने के कामों को प्रमुखता से हाथ में लें
    à¤¸à¤‚भाग आयुक्त श्री आशीष सक्सेना ने गूगल मीट के जरिए ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा के दौरान कहा कि मनरेगा के तहत ग्वालियर संभाग के सभी जिलों में पानी के संरक्षण व संवर्धन से संबंधित काम प्रमुखता से हाथ में लिए जाएं। कार्य ऐसे हों जिनसे स्थानीय जरूरतमंदों को रोजगार मिले। साथ ही वर्षा जल भी सहेजा जा सके।

Share This News :