Homeराज्यो से ,
कलेक्टर ने किया मूंग खरीदी केन्द्र का निरीक्षण

नरसिंहपुर | कलेक्टर श्री वेद प्रकाश ने गोटेगांव विकासखंड के ग्राम बगासपुर में बनाये गये मूंग खरीदी केन्द्र का बुधवार को निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यहां मूंग खरीदी के लिए की गई व्यवस्थाओं का मुआयना किया। कलेक्टर ने मूंग बेचने के लिए आये किसानों से चर्चा की और व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। उन्होंने किसानों को एसएमएस करने की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि मूंग खरीदी की सभी व्यवस्थायें अच्छी रहें, किसानों को कोई असुविधा नहीं हो।
         इस अवसर पर एसडीएम श्रीमती निधि सिंह गोहल, उप संचालक कृषि श्री राजेश त्रिपाठी और संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Share This News :