Homeअपना शहर ,slider news,
सिंधिया बोले हर पीड़ित को मदद मिलेगी

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर-चंबल संभाग में बाढ़ के बाद बिगड़े हालातों का जायजा लेने अशोकनगर और गुना पहुंचे। इस दौरान  सांसद केपी यादव भी साथ दिखे। सिंधिया के BJP में जाने के बाद यह पहला मौका है जब दोनों एक साथ एक ही हेलिकॉप्टर से जिले के दौरे पर पहुंचे। पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, दोनों जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी उनके साथ रहे। गुना में सबसे पहले उन्होंने पूरे क्षेत्र का हवाई सर्वे किया। इसके बाद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक ली। à¤•ेंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार  को à¤—्वालियर अंचल के शिवपुरी, गुना, अशोक नगर के बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर निकले। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक-एक प्रभावितों को मदद मिलेगी। इससे पहले उन्होंने श्योपुर के लिए राशन से भरे 3 ट्रकों को रवाना किया। वहीं, शनिवार रात ग्वालियर पहुंचने के बाद सिंधिया ने सबसे पहले अफसरों की बैठक ली।

बैठक में उनका फोकस एक ऐसा सिस्टम बनाना था, जिससे भविष्य में इस तरह की आपदा से पहले ही प्रबंधन किया जा सके। इसके लिए रात 1 बजे उन्होंने एक डेशबोर्ड बनाकर कन्ट्रोल कमांड सेंटर से पूरी निगरानी के निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री सिंधिया के निर्देश पर चंद घंटों में पूरा डेशबोर्ड बनकर तैयार हो गया। सुबह अंचल के दौरे पर रवाना होने से पहले सिंधिया के सामने प्रेजेंटेशन भी दिया गया। डेशबोर्ड से नदियों, डैम और मौसम पर नजर रखी जाएगी, जिससे इस तरह की आपदा से पहले ही लोगों को अलर्ट किया जा सके। वहीं, एक दिन पहले कमलनाथ के आरोपों पर सिंधिया ने कहा कि वह कुछ न बोलें, उन्होंने 15 महीने में कुछ नहीं किया। जनता की सेवा हवा से नहीं जमीन पर रहकर की जाती है।

रविवार सुबह रवाना होने से पहले मीडियो से बात करते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार रात 2-2 बजे तक अंचल के बाढ़ प्रभावित हर इलाके पर नजर रखे हुए हैं। मैं भी दौरा करने जा रहा हूं। हमारा प्रयास बाढ़ की चपेट में आकर अपना सब कुछ खो चुके लोगों को जल्द से जल्द मदद मुहैया कराना है।

एक दिन पहले पूर्व CM कमलनाथ ने भी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज को सिर्फ घोषणा करने वाला कहा था। पूछा था कि कह तो गए हैं, लेकिन मदद कब तक करोगे यह बताओ। इस पर सिंधिया ने कहा कि कमलनाथ ने 15 महीने में क्या किया सभी जानते हैं। हवा में जनता की सेवा नहीं होती है। उसके लिए जमीन पर उतरना पड़ता है।

Share This News :