Homeअपना शहर ,slider news,
प्रशासनिक अधिकारियों ने बडौदा नगर में संचालित राहत कैम्प का लिया जायजा

श्योपुर |राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप प्रशासनिक अधिकारियों ने श्योपुर जिले की नगरपरिषद बडौदा की जगदीश धर्मशाला में संचालित राहत शिविर का आज जायजा लिया। राहत शिविरो में जिला स्तरीय काईसिस मैनेजमेंट ग्रुप, जनप्रतिनिधि, समाजसेवियों का भी सहयोग प्राप्त किया जा रहा है।
    à¤†à¤¯à¥à¤•्त नगरीय विकास श्री निकुज श्रीवास्तव, अपर आयुक्त श्री रोहित सिंह, नवागत कलेक्टर श्री शिवम वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया ने जिले की तहसील बडौदा की जगदीश धर्मशाला में प्रशासन के माध्यम से बाढ प्रभावितों को उपलब्ध कराये गये खाना की व्यवस्था देखी। उन्होने खाने की पंक्ति में खाना खा रहे वार्ड 12 एवं 13 के श्री महावीर बैरवा एवं श्री कन्हैयालाल सुमन ने बताया कि राहत शिविर में नाश्ता और दो टाइम का स्वादिष्ट और अच्छा खाना गर्म मिल रहा है। हम सभी वार्ड के लोग दो टाइम खाना खा रहे है। यह व्यवस्था शासन, प्रशासन द्वारा कराई है। जिसके लिए हम धन्यवाद देते है। प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत शिविर में खाना बनाने वाले हलवाईयो से भी खाना बनाने की जानकारी ली। साथ ही अच्छा स्वादिष्ट खाना बनाने के लिए उनको धन्यवाद दिया।
    कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने शहरी क्षेत्र के लोगो को बताया कि जिला प्रशासन द्वारा बाढ प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रो में भी राहत शिविर प्रारंभ किये गये है। यह शिविर ढोढर, हासिलपुर, मानपुर, सोईकलां, जलालपुरा चौकी, बडौदा क्षेत्र में ललितपुरा, हालगावडा खुर्द, पहाडली, हिरनीखेडा और कराहल क्षेत्र के सेंसईपुरा में संचालित किये जा रहे है। इन शिविरो के माध्यम से क्षेत्रीय बाढ प्रभावित इलाके के ग्रामीणों को नाश्ता, भोजन आदि प्रदान करने की सुविधाए की गई है।
    à¤‡à¤¸ अवसर पर जिला पंचायत के सीइओ श्री राजेश शुक्ल, एसडीएम श्री विनोद सिंह, एसडीओपी श्री वीरेन्द्र सिंह कुशवाह, डीपीएम आजीविका मिशन श्री एसके मदुगल, टीआई श्री रावइन्द्र सिंह, तहसीलदार श्री भरत नायक, आरआई श्री दिव्यराज धाकड, सीएमओ नगर परिषद श्री ताराचंद धूलिया एवं जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, पत्रकार और नागरिक उपस्थित थे।

Share This News :