Homeअपना शहर ,slider news,
हर-हर महादेव घर-घर महादेव : पार्थिव शिवलिंग का निर्माण16 अगस्त से

 à¤¦à¤¤à¤¿à¤¯à¤¾ |श्रावण मास में 16 अगस्त से 20 अगस्त तक हर-हर  महादेव घर-घर महादेव की उद्घोषण के साथ सम्पूर्ण नगर में पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया जायेगा। जिसकी तैयारियों के संबंध में मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि, एवं विधायी विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र के राजघाट कालौनी निवास पर धर्म प्रेमियों, श्रृद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों की बैठक सम्पन्न हुई।
    à¤—ृह मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि शिवपुराण के अनुसार सावन माह में पार्थिव शिवलिंग का निर्माण करने से क्षेत्र को धन-धान्य और अरोग्य की प्राप्ति की शिवकृपा को सुनिश्चित करने हेतु समाज के सभी वर्गो की सहभागिता एवं भाईचारा व दतिया वन्धुत्व के भाव के साथ नगर के प्रत्येक वार्ड में मातृ शक्ति के सहयोग से पार्थिव शिवलिंग का यथासंभव अधिकतम संख्या में निर्माण किया जाना है। सम्पूर्ण नगर में इस संबंध में लोगों में काफी उत्साह दिखाई भी दे रहा है। यह आयोजन सफलता  के नये आयामों को स्थापित करेगा। 

Share This News :