Homeराज्यो से ,
मुख्य समारोह में कलेक्टर वेद प्रकाश ने किया ध्वजारोहण

 à¤¨à¤°à¤¸à¤¿à¤‚हपुर जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा एवं उत्साह से मनाया गया। जिला मुख्यालय के स्टेडियम ग्राउन्ड पर आयोजित मुख्य समारोह में कलेक्टर श्री वेद प्रकाश ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्‍चात कलेक्टर ने समृद्धि के प्रतीक रंगीन गुब्बारों को आकाश में छोड़ा।

         इस अवसर पर बैंड द्वारा जन- गण- मन की धुन प्रस्तुत की गई। परेड कमाण्डर द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के पश्चात कलेक्टर श्री वेद प्रकाश ने पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव के साथ परेड का निरीक्षण किया। तत्पश्चात उन्होंने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन किया। मुख्यमंत्री के संदेश में स्वतंत्रता दिवस की पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी गई। उन्होंने कहा कि भारत स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। आजादी का यह अमृत महोत्सव भारत के गौरवशाली इतिहास, वैभवशाली वर्तमान और शक्तिशाली भविष्य के निर्माण का उत्सव है।

         संबोधन में देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले मध्यप्रदेश के शहीदों का पुण्य स्मरण किया गया। राज्य सरकार की प्राथमिकताओं, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास से जुड़ी गतिविधियों से अवगत कराया गया। कोविड संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में किये जा रहे प्रयासों और टीकाकरण महाअभियान से अवगत कराया गया। संदेश में कहा गया कि कोरोना के कहर से असमय ही काल के गाल में समा गये प्रदेश के नागरिकों के प्रति विनम्र श्रद्धा- सुमन अर्पित करते हुए मैं यह विश्वास दिलाना चाहता हूं सरकार उनके परिजनों के साथ हमेशा खड़ी है।

         कलेक्टर श्री वेद प्रकाश द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश के वाचन के पश्चात परेड दलों द्वारा जयघोष एवं हर्षफायर किया गया। समारोह में विशेष सशस्त्र बल 6 वीं बटालियन, जिला पुलिस बल, जिला महिला पुलिस बल एवं जिला होमगार्ड बल समेत 4 दलों के सदस्यों की संयुक्त परेड द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री वेद प्रकाश ने परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर मध्यप्रदेश गान हुआ।

          स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में उत्कृष्ट परेड के लिए विशेष सशस्त्र बल 6 वीं बटालियन के दल को प्रथम और जिला होमगार्ड दल को द्वितीय पुरस्कार दिया गया।

   मुख्य समारोह में कलेक्टर श्री वेद प्रकाश ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 137 अधिकारी- कर्मचारियों, व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन संजय चौबे, दीपक अग्निहोत्री और विभा दुबे ने किया।

         इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, अपर कलेक्टर श्री मनोज ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे, अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्री राधेश्याम बघेल, श्री महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी, श्रीमती वंदना पटैल, श्री अरूण चौधरी, अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी, पत्रकारगण और नागरिक उपस्थित थे।

लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान

         स्वतंत्रता दिवस पर राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले के लोकतंत्र सेनानियों को उनके घर जाकर शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया।

Share This News :