Homeअपना शहर ,slider news,
कलेक्टर ने किया जिला चिकित्सालय में नवनिर्मित आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण

बड़वानी |कलेक्टर श्री शिवराज सिंह वर्मा ने सोमवार को जिला चिकित्सालय बड़वानी पहुंचकर 570 लीटर प्रति मिनिट एवं 1 हजार लीटर प्रति मिनिट के बन रहे दोनो आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान मशीनों को स्थापित कर रहे इंजीनियरो से कलेक्टर ने जानकारी भी प्राप्त की। साथ ही निर्देशित किया कि यथासंभव इन दोनो आक्सीजन प्लांटो को मंगलवार की शाम तक चालू कर दिया जाये। जिससे अगामी दिनों में होने वाले मुख्यमंत्री के वर्चुअल लोकापर्ण में इन्हें भी सम्मिलित करवाया जा सके।
       कलेक्टर के इस निरीक्षण के दौरान पीआईयू के संभागीय यंत्री सुश्री आरती यादव, सिविल सर्जन डॉ. अरविन्द सत्य सहित आक्सीजन प्लांट के कम्पनी के इंजीनियर एवं स्थानीय इंजीनियर उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान इंजीनियरो ने बताया कि दोनो प्लांट प्रति मिनिट 570 एवं 1 हजार लीटर आक्सीजन को हवा से खीचेंगे और अपने टेंक में हमेशा गैस फार्म में रखेंगे। शुद्ध आक्सीजन गैस ही मरीज को मिले, इसके लिये संयंत्र में हवा को साफ करने एवं आक्सीजन पृथक करने की समुचित व्यवस्था है, इसका परीक्षण भी मशीनों के स्थापना के साथ - साथ की जायेगी।
       ज्ञातव्य है कि 570 लीटर प्रति मिनिट का आक्सीजन प्लांट ट्रामा सेंटर में एवं 1 हजार लीटर प्रति मिनिट का आक्सीजन प्लाट महिला चिकित्सालय में लगाया गया है। जिससे दोनो जगह आईसीयू एवं अन्य वार्डो में भर्ती रोगियों को इनका लाभ मिल सके।
 

Share This News :