Homeअपना शहर ,slider news,
माँ पीताम्बरा पीठ ने बाढ़ पीडि़तों को दी तीन लाख की सहायता

दतिया जिले में बाढ़ पीडि़तों के लिए शासन, प्रशासन एवं दान-दाताओं द्वारा लगातार मदद की जा रही है। इसी कड़ी में माँ पीताम्बरा पीठ दतिया द्वारा बुधवार को जिले के बाढ़ पीडि़तों की सहायता हेतु तीन लाख रूपये की आर्थिक सहायता का चैक कलेक्टर श्री संजय कुमार को प्रदाय किया।
इस मौके पर श्री सुरेश काला न्यासी, श्रीमती अनुराधा शर्मा, श्री विष्णुकांत मुढि़या, श्री भोलेनाथ सक्सैना आदि उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि माँ पीताम्बरा पीठ द्वारा पूर्व में भी बाढ़ पीडि़तों के लिए सहायता दी जा चुकी है।

Share This News :