Homeअपना शहर ,slider news,
गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने कलेक्ट्रेट में नवीन मीटिंग हाल का किया लोकार्पण बाढ़़ पीडि़तों को दी 63 लाख 71 हजार से अधिक की राशि

दतिया |मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र कहा कि लोकतंत्र व्यवस्था ने शासकीय सेवकों को एक सीमा में रहकर यह चिंता करना है कि उनके कार्य का प्रदर्शन वेहतर हो। जिससे आमजन को उसका अधिक से अधिक लाभ मिल सके। जिससे शासकीय सेवकों के प्रति जनता का ओर अधिक विश्वास बढे़गा।
    à¤—ृह मंत्री डॉ. मिश्र ने उक्त आशय के उदगार न्यू कलेक्ट्रेट भवन में शनिवार को नवीन मीटिंग हाल के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए। गृह मंत्री ने इस मौके पर दतिया तहसील के 67 लोगों को 63 लाख 71 हजार की बाढ़ राहत की राशि और अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत जिले के 35 लोगों को 17 लाख की राशि एक क्लिक के माध्यम से उनके बैंक खातों में डाली। गृह मंत्री ने इस मौके पर कलेक्टोरेट एवं अन्य विभागों के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी  सहित अधिकारीगणों को प्रशंसा प्रत्र प्रदाय किए।
    à¤—ृह मंत्री डॉ. मिश्र ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में शासकीय सेवकों की अहम भूमिका है। इन्हें एक सीमा में रहकर यह चिंता करना है कि उनके कार्य कर बेहतर प्रदर्शन हो। जिससे आम जनता को इसका लाभ मिल सके। गृह मंत्री ने कहा कि कल्पना नहीं की थी कि पूर्व के दतिया की अपेक्षा वर्तमान की दतिया में परिवर्तन एवं विकास देखने को मिलेगा। इस दिशा में जिला प्रशासन की टीम का काफी सहयोग रहा। दतिया के विकास के क्षेत्र में अभी कार्य करने की आवश्यकता है। विकास के कार्यो के साथ आवश्यक सुविधाएं भी आना हैं। उन्होंने कहा कि मेहनत, योग्यता एवं अच्छा कार्य हमे पुरस्कार दिलाते हैं। जो आगे और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देते है। गृह मंत्री ने कहा कि नगरीय क्षेत्र में पुरस्कार प्राप्त करने के लिए भी लोगों को अपना सोच बदलने की आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति के मन में यह भावना हो कि दतिया हमारा है, जिसमें सफलता अवश्य मिलेगी।
दतिया एवं बसई में एक्सीलेंस स्कूल शुरू होंगे
    à¤—ृह मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि दतिया स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में इसकी पहचान एक हब के रूप में विकसित हो रही है। दतिया में मेडीकल कॉलेज एवं सेंट्रल स्कूल शुरू होने के बाद अब वेटनरी, फिसरीज तथा पुलिस टेनिंग कॉलेजों आदि की भी शुरूआत हो चुकी है। दतिया एवं बसई में शीघ्र ही एक्सीलेंस स्कूल शुरू किया जाएगा।
कार्यक्रम के शुरू में कलेक्टर श्री संजय कुमार ने कहा कि दतिया वासियों के लिए खुशी की बात है कि गृह मंत्री के रूप में डॉ. मिश्र को नेतृत्व करने का मौका मिला। उनके मार्गदर्शन में जिला चहुमुखी विकास कर रहा है। उन्हेांने कहा कि आज जिस नवीन एवं आधुनिक बैठक सभागार का शुभारंभ हुआ है उसके पीछे गृह मंत्री डॉ. मिश्र की प्रेरणा है। कलेक्टर ने कहा कि पूर्व का बैठक हॉल दयनीय हालत में था, लेकिन नवीन सभागार बनने से बैठक के दौरान अधिकारियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ्य वातावरण मिलेगा।
    à¤‡à¤¸ अवसर पर सर्वश्री भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बुधौलिया,पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौर, अपर कलेक्टर श्री एनके चांदिल, जिला पंचायत सीईओ श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर,  श्रीमती रजनी पुष्पेन्द्र रावत, पूर्व विधायक आशाराम अहिरवार, योगेश सक्सेना, नाहर सिंह रावत, श्रीमती रश्मि कटारे, प्रशांत ढेगुला, गिन्नीराजा, जीतू कमरिया, बीरसिंह कमरिया, मुकेश यादव विनय यादव, आकाश भार्गव आदि उपस्थित थे। 

Share This News :