Homeअपना शहर ,slider news,
दिल्ली-इंदौर वाया ग्वालियर फ्लाइट आज से, इंडिगो की फ्लाइट का वर्चुअल शुभारंभ सिंधिया और शिवराज सिंह करेंगे

 à¤—्वालियर | इंडिगो की एक सितंबर से फ्लाइट दिल्ली-इंदौर वाया ग्वालियर शुरू होगी। यात्री 1.30 घंटे में ग्वालियर से इंदौर फ्लाइट से पहुंचेंगे। वहीं ग्वालियर से इंदौर ट्रेन से सफर करने में 11घंटे लगते हैं। इस तरह यात्रियों की 9.30 घंटे सफर में बचेंगे। वहीं ग्वालियर से दिल्ली फ्लाइट में यात्री 1 घंटे में पहुंच जाएंगे। जबकि ग्वालियर से दिल्ली ट्रेन में सफर करने पर करीब 4 घंटे लगते हैं।

दिल्ली-इंदौर वाया ग्वालियर फ्लाइट का शुभारंभ वर्चुअल माध्यम से नागरिक उड्‌डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नागरिक उड्‌डयन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। वहीं फिजिकल रूप से इस दौरान ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, राज्यमंत्री भारत सिंह कुशवाह, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

इंडिगो की फ्लाइट के शुभारंभ होते ही ग्वालियर की 10 शहरों से एयर कनेक्टिविटी हो जाएगी। अभी ग्वालियर से बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, जम्मू, पुणे, जयपुर, अहमदाबाद, मुंबई के लिए स्पाइजेट की फ्लाइट चल रही है।

Share This News :