Homeअपना शहर ,slider news,
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र आज से जिले के दो दिवसीय प्रवास पर

 à¤¦à¤¤à¤¿à¤¯à¤¾ | मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी कार्य विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र आज 11 सितम्बर से 12 सितम्बर 2021 तक जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।
    à¤¨à¤¿à¤°à¥à¤§à¤¾à¤°à¤¿à¤¤ कार्यक्रम के अनुसार गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र रात्रि 12.40 बजे भोपाल से संचखड़ एक्सप्रेस द्वारा डबरा के लिए प्रस्थान कर प्रात: 5 बजे डबरा पहुंचेगे और निवास के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रात: 9 बजे आप डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान कर प्रात: 9.30 बजे दतिया निवास पर पहुंचेगे और आमजन से भेंट करेंगे। प्रात: 10 बजे आप माँ पीताम्बरा माई एवं शनि मंदिर में दर्शन करेंगे। प्रात: 10.30 बजे आप मछली पालन विभाग द्वारा गुलाब बाग बिजली घर के पास दतिया में मछुआ प्रशिक्षण के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रात: 11 बजे आप दतिया में आयोजित लोधी - लोधा सम्मेलन कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। दोपहर  12.30 बजे आप ग्राम बरगांय में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक, भोजन में भाग लेंगे। दोपहर  1.30 बजे दतिया निवास आगमन (आरक्षित)। अपरान्ह 3.30 बजे आप ग्राम रेड़ा में आयोजित चाय की चौपाल कार्यक्रम में भाग लेंगे। सायं 4 बजे से सायं 4.30 बजे दतिया शहर के स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे और डबरा के लिए प्रस्थान कर सायं 5 बजे डबरा पहुंचेगे और स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। रात्रि 7 बजे आप डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान कर रात्रि 7.30 बजे दतिया पहुंचेगे और पटवारी फार्म हाउस में अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित बैठक, भोजन में भाग लेंगे। रात्रि 8.30 बजे आप दतिया से डबरा के लिए प्रस्थान कर रात्रि 9 बजे डबरा निवास पर पहुंचेगे और आमजन से भेंट करेंगे।
    à¤—ृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र 12 सितम्बर 2021 को प्रात: 10 बजे डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान कर प्रात: 10.30 बजे दतिया निवास पर पहुंचेगे और आमजन से भेंट करेंगे। प्रात: 11.30 बजे आप होटल ब्लू स्टार में एलआईसी बीमा कंपनी द्वारा आयोजित अभिकर्ता एवं सम्मान समारोह में भाग लेंगे। दोपहर 12.30 बजे आप पटवारी फार्म हाउस में आयोजित सेन समाज के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान समारोह में, भोजन में उपस्थित रहेंगे। दोपहर   1.30 बजे दतिया निवास पर आगमन (आरक्षित)। अपरान्ह 3 बजे दतिया शहर के स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। सायं 4 बजे आप ग्राम गोराघाट में कोटरा रेस्क्यू वंशकार समाज द्वारा आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में भाग लेंगे एवं डबरा जिला ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे। सायं 5 बजे आप डबरा पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। रात्रि 8 बजे आप डबरा से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे। रात्रि 9 बजे आप गोविन्दपुरी आकृति ऑर्केट ग्वालियर स्थित श्रीमती गौरी तिवारी के निवास पर जायेंगे। रात्रि 10 बजे आप ग्वालियर निवास पर पहुंचेगे। 13 सितम्बर 2021 को आप रात्रि 12.30 बजे ग्वालियर से भोपाल एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान कर प्रात: 5.40 बजे भोपाल पहुंचेगे और निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share This News :