Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सैफई बन रहा है दतिया

अपने नारू भैय्या उर्फ डॉ. नरोत्तम मिश्रा के कहने ही क्या। इस युग में विश्वकर्मा के अवतार हैं। जो ठान लेते हैं करके ही मानते हैं। अब डबरा के बाद जबसे दतिया की कमान संम्हाली है , दतिया की काया पलट करके रख दी है। 
पूरा दतिया जिला विकास के हिलोरे भर रहा है। लंबी, चौडी फोर लाइन सड़क , हवाई पटटी, पेयजल का स्थायी समाधान करने के बाद अब अगले ने दतिया जैसे शहर में केन्द्रीय विद्यालय की शुरूआत कराकर एक बडा काम कर दिया है। 
दतिया में जो अभी तक नहीं हुआ , बडे से बडे नेता राजा, महाराजा नहीं कर पाये वह एक आम आदमी नरोत्तम मिश्रा कर रहे हैं। दतिया में उन्होंने विकास की भागीरथी बहा दी है। उन्हें पीताम्बरा माई की नगरी दतिया में विकास पुरूष ही माना जाएगा। यह भी कह सकते हैं कि दतिया को एक विकास का शिल्पी वर्षों बाद मिला है, जो दतिया के विकास की नई इबारत लिख रहा है। 
दतिया के लोग शुरू से यह मानते थे कि नरोत्तम पूर्व के नेताओं जैसे होंगे, लेकिन उन्होंने दतिया के लोगों का यह मिथक तोड़ दिया है। वह कंधे से कंधा मिलाकर स्थानीय लोगों के सुख-दुख में शामिल रहते हैं। अब उन्होंने खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की भी शुरूआत दतिया में की है, वह दतिया में एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम भी बनवाना चाह रहे हैं। 
मेरा तो इस मामले में यह कहना है कि वह दतिया को उत्तर प्रदेश के सैफई की तर्ज पर विकसित करना चाहते हैं, यह उनका सपना है। जैसे उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव व वर्तमान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सैफई को महानगरों की श्रेणी में ला खडा किया है। अब वह दिन दूर नहीं जब दतिया विकास के मामले में सैफई से भी कहीं आगे निकल जाए। अब जल्दी ही वह मेडीकल कालेज का काम भी पूरा करना चाहते हैं। 
हमारी दतिया के शिल्पी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं, केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना से दतिया निश्चित तौर पर शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रमुख शहर बनेगा। 

Share This News :