Homeअपना शहर ,slider news,
डेंगू के संग जंग अभियान...:दरवाजा खोला तो सामने खड़े थे सांसद, कमिश्नर, कलेक्टर....

ग्वालियर में बुधवार को जब डोर बैल बजने पर लोगों ने दरवाजे खोले तो सामने सांसद, कमिश्नर, कलेक्टर या CMHO खड़े दिखाई दिए। नेता और अफसरों ने समझाया कि डेंगू जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव घर और घर के बाहर साफ-सफाई रखकर ही किया जा सकता है। डेंगू से बचाव के लिए नियमित सफाई व स्वच्छता को अपनाएं। डेंगू का खात्मा करने के लिए सभी शहरवासी जिला प्रशासन का सहयोग कर अपनी सहभागिता निभाएं।
बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के आवहान पर डेंगू के संग जंग अभियान की शुरू आत की गई है। जिसमें उपनगर ग्वालियर स्थित तानसेन नगर के निवासियों को जागृत करने के लिए ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, संभागायुक्त आशीष सक्सैना, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, CMHO डॉ.मनीष शर्मा सहित जन प्रतिनिधियों लोगों से बात की। इससे पहले डेंगू को लेकर शहर में शुरु किए गए जनजागरुकता अभियान की शुुरुआत सांसद शेजवलकर ने जन जागरुकता रथ को मोतीमहल स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर की है।
हॉटस्पॉट बना है तानसेन नगर
- शहर का तानसेन नगर लगातार डेंगू में हॉट स्पॉट बना हुआ है। इसलिए अफसरांे ने अभियान की शुरूआत यहीं से की है। अफसरों ने घर-घर पहुंचकर यह सावधानियां बरतने के लिए कहा है।
- घरों में लगे कूलर वाटर टैंक , के साथ ही घर की छत पर रखे गमलों में पानी का जमाव नहीं होने दें।
- घरों के आसपास जमा हो रहे पानी का तत्काल निकास कराने के लिए नगर निगम के सफाई कर्मियों की मदद ले।
- घर के पास साफ पानी भी स्टोर करके न रखें
- डेंगू के लार्वा को खत्म करने नगर निगम लगातार फोगिंग करे।

अब तक 81 डेंगू पॉजिटिव केस मिल चुके हैं
- इस समय प्रदेश भर में डेंगू का प्रकोप चल रहा है। अकेले ग्वालियर में अभी तक 81 लोगों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आ चुकी है, जबकि बीते साल वर्ष 2020 में सिर्फ 16 डेंगू केस आए थे। एक दिन पहले मंगलवार को 19 डेंगू पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें ग्वालियर के 13 हैं। शेष पड़ोसी शहरों के हैं। लगातार डेंगू पांव पसार रहा है। इसे काबू नहीं किया गया तो हालात और भी खराब हो सकते हैं।

Share This News :