Homeखास खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
पंचायत मंत्री सिसौदिया की कोरोना पॉजिटिव ,ग्वालियर में 280 केस

भोपाल में शनिवार को फिर कोरोना विस्फोट हुआ। यहां 434 नए केस सामने आए। वहीं, ग्वालियर में भी 280 नए मरीज मिले हैँ। जबलपुर में शनिवार को कोरोना से पहली मौत हुई। शनिवार को मिली रिपोर्ट में 152 नए संक्रमित भी मिले हैं। करीब 7 महीने बाद 100 से ज्यादा मरीज मिले हैं। यहां एक्टिव केस 480 हो चुके हैं। जनवरी के पहले 8 दिनों में 458 संक्रमित मिल चुके हैं। दिसंबर में 48 केस थे। करीब 10 गुना से ज्यादा मरीज आठ दिन में मिले हैं। यहां 87 साल के बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्हें मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे प्रोटेस्ट कैंसर से भी पीड़ित थे। राइट टाउन स्थित आदित्य हॉस्पिटल में उनका इलाज किया जा रहा था। यहां कोरोना टेस्ट करवाया, जिसमें संक्रमित निकले। इससे पहले दो संदिग्ध लोगों की मौत हो गई थी। इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

मध्यप्रदेश के पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह पिछले दिनों मुंबई गए हैं। वहीं, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 1577 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 5044 हो गई है। इंदौर और भोपाल की स्थिति विस्फोटक है। इंदौर में 618 और भोपाल में कोरोना के 347 नए मरीज मिले हैं। राजधानी में मिले संक्रमितों में 28 बच्चे, GMC और स्वास्थ्य विभाग के चार-चार डॉक्टर शामिल हैं। दो IAS भी पॉजिटिव आए हैं। दुबई से लौटी 28 साल की महिला संक्रमित मिली है। वह 3 जनवरी को भारत आई। अब तक विदेश से लौटे 22 लोग संक्रमित मिल चुके हैं।

Share This News :