Homeमनोरंजन ,
पति राज कुंद्रा संग शिरडी पहुंची शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी  ने इंस्टाग्राम पर अपने पति राज कुंद्रा  के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में दोनों शिरडी के साई बाबा मंदिर में दर्शन करते दिखाई दे रहे हैं। कपल साई दरबार में हाथ जोड़े खड़े नजर आ रहे हैं। दोनों ने कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन भी किया है। हालांकि इसके बावजूद यूजर्स शिल्पा को ट्रोल कर रहे हैं। कई फैंस पूछ रहे हैं कि महामारी में उन्हें मंदिर जाने की इजाजत कैसे मिल गई।

राज कुंद्रा के साथ दिखीं शिल्पा

 

वीडियो में शिल्पा शेट्टी ने रेड कलर का कुर्ता पहना हुआ है। वहीं राज कुंद्रा भी कुत्ते में दिखाई दे रहे हैं। बता दें अश्लील वीडियो केस में राज की गिरफ्तारी के बाद अभिनेत्री ने पहली बार अपने पति के साथ कोई वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। कुंद्रा फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर हैं।

Share This News :