संजीदा शेख ने शॉर्ट ड्रेस में बनाया अपना बोल्ड वीडियो
टीवी एक्ट्रेस संजीदा शेख अपनी एक्टिंग और सुंदरता के लिए जानी जाती है। संजीदा कई शोज और वेब सीरीज में नजर आ चुकी है। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने फोटोज और वीडियो शेयर कर फैंस को अपनी अपडेट देती रहती हैं। उनके चाहने वालों को भी उनके हर पोस्ट का काफी इंतजार रहता है। इस बीच उन्होंने अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। संजीदा इस वीडियो में बेहद बोल्ड लग रही है। जिससे देख फैंस मदहोश हो गए। वह कमेंट्स कर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
इन दिनों संजीदा शेख अपनी बोल्ड पर्सनेलिटी को लेकर काफी लाइम लाइट में रहती है। वह अक्सर अपने वीडियो को लेकर इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगती है। एक्ट्रेस ने हाल में इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अभिनेत्री ने अपना बोल्ड अंदाज दिखाया है। देखा जा सकता है कि संजीदा शेख आईने के सामने वीडियो बना रही हैं। उन्होंने ब्लैक कलर की ब्रालेट और शिमकी स्कर्ट पहना है।