नवागत आईजी अनिल शर्मा ने कहा कि पुलिस जीरो टालरेंस पर काम करेगी
ग्वालियर संभाग के नवागत आईजी अनिल शर्मा ने कहा है कि पुलिस जीरो टालरेंस पर करेगी। चाहे मामला शराब माफिया का हो, रेत माफिया का हो या फिर सूदखोरों का मामला हो। सभी के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। कार्रवाई के दौरान पारदर्शिता रखने का प्रयास किया जाएगा। आईजी अनिल शर्मा ने शनिवार शाम को प्रभार लेते समय मीडिया से बात कर रहे थे। आईजी अनिल शर्मा 2002 बैच के आईपीएस हैं। अभी तक वे सागर संभाग में आईजी के पद पर थे। लेकिन हाल ही शासन ने उन्हें ग्वालियर संभाग की जिम्मेदारी दी है।
मीडिया कर्मियों से बात करते हुए आइजी शर्मा ने बताया कि वे ट्रैफिक सुधारने के लिए जल्द ही शहर में भ्रमण करेंगे। साथ ही ट्रैफिक के सुचारू संचालन के लिए योजना भी बनाएंगे। जिससे लोगाें को शहर की सड़कों पर परेशान न होना पड़े।
सड़क पर दिखेगी पुलिस
आईजी अनिल शर्मा ने कहा कि अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस सड़कों पर दिखेगी और नियमित तौर पर चैकिंग की जाएगी। चेकिंग करने के लिए पुलिस स्टाफ को बदल बदलकर लगाया जाएगा। साथ ही सामाजिक पुलिसिंग पर भी जोर रहेगा। जिससे जनता व पुलिस के बीच की दूरी कम हो।आईजी शर्मा ने कहा कि पुलिस गुम हुए बच्चों को तलाशने व उन्हें ढूंढकर उनके घर तक पहुंचाने के कार्य को प्राथमिता से करेगी। जिससे घर से गए बच्चों को बचाया जा सके और उनका भविष्य बच सके।इस मोके पर एसएसपी अमित सांघी, एएसपी सतेंद्र सिंह तोमर ,एएसपी ग्रामीण अजयराज कुबेर ,डीएसपी नरेश अन्नोतिया,विक्रम कनपुरिया आदि मौजूद रहे .